*46 मेरिट विद्यार्थियों को पदक से सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
*46 मेरिट विद्यार्थियों को पदक से सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मुडीएवीवी के दीक्षा समारोह में पदक-उपाधि लेने वाले विद्यार्थी-शोधार्थियों का पहनावा भारतीय पारंपरिक रखा गया है।

*46 मेरिट विद्यार्थियों को पदक से सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
डीएवीवी के दीक्षा समारोह में पदक-उपाधि लेने वाले विद्यार्थी-शोधार्थियों का पहनावा भारतीय पारंपरिक रखा गया है। विश्वविद्यालय ने भारतीय परिधान में आने के निर्देश दिए हैं। छात्रों को सफेद व क्रीम रंग का कुर्ता-पायजमा व छात्राओं को सफेद व क्रीम रंग की साड़ी व सलवार सूट में आना होगा। इसके अलावा जैकेट, उत्तरीय और पगड़ी धारण करना है।
सभागृह में दोपहर 2 बजे से पहले आना होगा।
उसके बाद सभागृह में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
इस दौरान पहचान पत्र भी साथ में रखना होगा।
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय का 14वां दीक्षा समारोह गुरुवार को तक्षशिला परिसर स्थित सभागृह में आयोजित किया जाएगा। सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पदक से सम्मानित करेंगी। विश्वविद्यालय ने इस संबंध में गाइडलाइन जारी की है। समारोह में अव्यवस्था न हो इसके लिए विद्यार्थियों-शोधार्थियों व अभिभावकों सहित शिक्षकों, अधिकारियों व कर्मचारियों को समय का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। सभागृह में दोपहर 2 बजे से पहले आना होगा। उसके बाद किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
आईडी कार्ड भी साथ रखना होगा
इस दौरान पहचान पत्र भी साथ में रखना होगा। बकायदा आमंत्रण पद पर बैठने का स्थान भी दर्शाया है। समारोह में राष्ट्रपति मुर्मु दोपहर 3 बजकर 10 मिनट पर आएंगी। उसके बाद सभागृह में मौजूद व्यक्ति फोटो नहीं खींच सकेंगे।
सुरक्षा कारणों की वजह से यह कदम उठाया गया है। सभागृह में ब्रीफकेस, कैमरा, इलेक्ट्रानिक उपकरण, बैग और पानी की बोतल ले जाने की मनाही है। इसके अलावा समारोह में छोटे बच्चों को लाने से मना किया गया है।
प्रोसेशन निकलेगा
समारोह से पहले विश्वविद्यालय के अधिकारी-कार्यपरिषद, संकायाध्यक्ष, डीन के साथ राष्ट्रपति का फोटो होगा। बाद में विद्यार्थी-शोधार्थी तस्वीर ले सकेंगे। दोपहर 3.20 पर विश्वविद्यालय का प्रोसेशन निकलेगा, जो पांच मिनट के भीतर सभागृह में प्रवेश करेगा।
46 विद्यार्थियों को पदक से सम्मानित करेंगी
समारोह में राष्ट्रपति सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 46 विद्यार्थियों को पदक से सम्मानित करेंगी। इसके बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव- कुलाधिपति मंगूभाई पटेल का दस-दस मिनट का भाषण होगा। शाम 4 बजकर 10 मिनट पर राष्ट्रपति समारोह में विद्यार्थियों को संबोधित करेंगी। साढ़े चार बजे सभागृह से एयरपोर्ट के लिए राष्ट्रपति रवाना होंगी।
छात्राओं ने मारी बाजी
समारोह में इंजीनियरिंग कर चुके शुभ लाड को चार पदक दिए जाएंगे। तीन विद्यार्थियों को तीन और 13 छात्र-छात्राओं को दो-दो पदक दिए जाएंगे। पदक हासिल करने वालों में छात्राओं की संख्या ज्यादा है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 घंटा पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 4 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 4 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 7 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले