इंदौर की 1100 बिल्डिंग में से केवल 100 के बेसमेंट में पार्किंग, बाकी में है अतिक्रमण
दिल्ली हादसे के बाद इंदौर के बेसमेंट को अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर अभियान चलाया था। इसके बाद निगम ने तय किया था कि शहर में बेसमेंट का सर्वे कर पता किया जाएगा कि वहां क्या गतिविधियां चल रही हैं।
दिल्ली हादसे के बाद इंदौर के बेसमेंट को अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर अभियान चलाया था। इसके बाद निगम ने तय किया था कि शहर में बेसमेंट का सर्वे कर पता किया जाएगा कि वहां क्या गतिविधियां चल रही हैं।
इंदौर नगर निगम के सर्वे में सामने आई चौंकाने वाली जानकारी।
शहर में 90 फीसदी से अधिक बेसमेंट अतिक्रमण के कब्जे में हैं।
अब इनमें बनी दुकानें, रेस्टोरेंट और अन्य गतिविधियां होगी बंद।
इंदौर नगर निगम के सर्वे में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है कि शहर में 1100 बेसमेंट में से 1000 में किसी न किसी तरह का अतिक्रमण है। केवल 100 ही बेसमेंट ऐसे हैं, जिनमें वाहन पार्क किए जा रहे हैं।
यह दोहराने की आवश्यकता नहीं कि बेसमेंट वाहनों की पार्किंग के लिए बनाए जाते हैं, लेकिन इंदौर में 90 फीसदी से अधिक बेसमेंट अतिक्रमण के कब्जे में हैं। दिल्ली के बेसमेंट में पानी घुसने से तीन युवाओं की मौत के बाद इंदौर नगर निगम द्वारा किए गए सर्वे में यह जानकारी सामने आई है।बेसमेंट में कहीं दुकानें चल रही हैं तो कहीं अस्पताल, किसी बेसमेंट में रेस्टारेंट चल रहा है, तो कहीं कोचिंग क्लास। नगर निगम अब इन बेसमेंट में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों को बंद करवाकर इनका उपयोग पार्किंग के लिए सुनिश्चित करवाएगा।
अब लगेगा प्रतिबंध
इंदौर नगर निगम के अपर आयुक्त सिद्धार्थ जैन ने बताया कि बेसमेंट में पार्किंग के स्थान पर अन्य गतिविधियां संचालित करने वाले भवनों के सर्वेक्षण का कार्य सतत जारी है। जिन स्थानों पर बेसमेंट में कोचिंग क्लासेस संचालित होते मिली थीं, उन्हें बंद करवाया जा चुका है। अब तक सर्वे में जहां दुकानें, अस्पताल, मार्केट व अन्य व्यावसायिक गतिविधियां चल रही हैं, उन्हें बंद करवाया जाएगा।
एक माह का समय दिया
इंदौर नगर निगम ने बेसमेंट में व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने वालों को 10 दिन पहले सार्वजनिक सूचना पत्र जारी किया था। पत्र में बेसमेंट में व्यावसायिक गतिविधि बंद करने और बेसमेंट का उपयोग पार्किंग के लिए सुनिश्चित करने को कहा था। एक माह समाप्त होते ही उन बेसमेंट के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जहां पार्किंग के बजाय व्यावसायिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 32 मिनट पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 7 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले