हाई कोर्ट में अपील खारिज:नकली नोट छापकर बदलवाने वाले 5 आरोपियों को जेल में ही रहना होगा
दो हजार और 500 के नकली नोट छापकर बाजार में चलाने वाली गैंग के पांच सदस्यों को जेल में ही रहना होगा। हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने सजा के खिलाफ दायर की गई अपील को खारिज कर दिया है।
दो हजार और 500 के नकली नोट छापकर बाजार में चलाने वाली गैंग के पांच सदस्यों को जेल में ही रहना होगा। हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने सजा के खिलाफ दायर की गई अपील को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि ट्रायल कोर्ट ने पांच आरोपियों को सजा देने के मामले में किसी तरह की गलती नहीं की है। उन्हें अपनी सजा जेल में ही काटना होगी।
जस्टिस बिनोदकुमार द्विवेदी की खंडपीठ के समक्ष इस अपील की सुनवाई हुई थी। शासन की ओर से अधिवक्ता राजेश जोशी ने पैरवी की थी। आरोपी सुशील, नासिर, रामबाबू, रईस और संतोष के द्वारा 2023 में ट्रायल कोर्ट के द्वारा दी गई सजा के खिलाफ अपील दायर की थी। वहीं इस रैकेट में कुछ और भी आरोपी थे जिन्हें सजा दी गई थी। उनकी सजा कोर्ट ने निरस्त कर दी है। पुलिस को 8 अक्टूबर 2018 को सूचना मिली थी कुछ लोग नकली नोट लेकर कार से जा रहे थे। पुलिस ने इनको पकड़ा था। ड्राइवर से पूछताछ की तो पूरे रैकेट का खुलासा हुआ।
आरोपी बाजार में नकली से असली नोट हासिल करते थे
सुशील सहित अन्य आरोपियों के दो हजार और 500 के नकली नोट के बंडल मिले थे। बाजार में इन नोट को चलाकर वह असली नोट हासिल करते थे। नकली नोटों से चल-अचल संपत्तियां लेकर उन्हें बेच देते और असली करंसी हासिल कर लेते थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इनके ठिकानों पर भी छापे मारे थे जहां से नकली नोट और इन्हें बनाने की सामग्री मिली थी।
शासन की ओर से दलील दी गई कि यह लोग गंभीर अपराध में सजा काट रहे हैं। इन्हें जेल से बाहर किया तो फिर इसी धंधे में लिप्त हो जाएंगे। यह लोग देश की अर्थ व्यवस्था के लिहाज से भी खतरनाक है। इनकी सजा को यथावत रखकर नजीर पेश की जा सकती है ताकि और कोई तरह की हरकत नहीं करे। कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद इन पांच आरोपियों को जेल में ही रखे जाने के आदेश को यथावत रखा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 30 मिनट पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 7 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले