इंदौर के ग्रामीण अंचल के सिमरोल थाना क्षेत्र में अपने दादा के साथ रहने वाले एक 7 वर्षीय बच्चे द्वारा मां और बड़ी बहन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है पुलिस द्वारा नाबालिक बच्चे का मेडिकल चेकअप कराने के साथ ही प्रकरण के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है…।
दरअसल स्वयं की मां पर और परिवारजनों पर प्रकरण दर्ज करने का या पहला मामला नहीं है इससे पहले भी कई बार नाबालिक बच्चों द्वारा स्वयं के अभिभावको के साथ ही अन्य लोगों पर प्रकरण दर्ज कर चुके हैं लेकिन एक बार फिर से सिमरोल थाना क्षेत्र में अपने दादा के साथ रहने वाले नाबालिक बच्चे द्वारा स्वयं की मां और बड़ी बहन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज किया है बताया जा रहा है कि जन्माष्टमी को लेकर स्कूल की छुट्टी होने के चलते मोबाइल फोन पर होमवर्क आया था और उसी को बच्चा कर रहा था जिससे मोबाइल देखने से मां ने जब मना किया तो उसका बच्चों ने विरोध किया जिससे मां ने मारपीट की और बड़ी बहन ने भी अभद्र व्यवहार किया इसी बात से आहत होकर वह अपने दादा के साथ थाने पर पहुंचा और पूरे मामले में शिकायत की
