
किशनगंज थाने के पास आने वाली क्रिश्चियन कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान में चोरी करने घुसे चोर को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान चोर बिल्डिंग से कूद गया और घायल हो गया। जानकारी लगते ही पुलिस जवान मौके पर पहुंचे और चोर को हिरासत में लिया है। चोरी करने वाला युवक उसका नाम मोहसिन बता रहा है, जो इंदौर निवासी है। युवक मकान में घुस गया और यहां वह लोहे के पाइप और सरिए चुरा रहा था।
2 दिन पहले भी इसी कॉलोनी से दो चोरों को रहवासियों ने पकड़ा था। दोनों चोर यहां पानी की मोटर चोरी कर रहे थे।
