लोकमाता अहिल्या बाई होलकर के जन्मोत्सव के त्रिशताब्दी वर्ष और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कवि सम्मलेन का आयोजन किया गया । जिसमे देश के कई ख्यातनाम कवियों ने अपनी प्रस्तुती दी । देर रात तक चले आयोजन में बड़ी संख्या में श्रोता मौजूद रहे ।
कवि सम्मेलन का आयोजन देवी अहिल्या विश्व विद्यालय सभागृह में किया गया था । लोकमाता अहिल्या बाई होलकर के जन्मोत्सव के त्रिशताब्दी वर्ष और स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कवि सम्मेलन में देश के कई कवियों ने अपने अपने अंदाज में प्रस्तुती देकर लोगो का दिल जीत लिया । कवि सम्मेलन का संचालन गोविंद राठी ने किया
देर रात तक चले इस कार्यक्रम में हजारो की तादाद में कविता प्रेमी मौजूद थे । इंदौर से गणेश चौहान की रिपोर्ट
