देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

इंदौर के युगपुरुष धाम आश्रम की एक और बालिका की जान गई, अब तक हो चुकी है 11 बच्‍चों की मौत

लापरवाही का पर्याय बन गए इंदौर के युग पुरुष धाम आश्रम की एक और बच्‍ची की जान जाने से यहां मरने वाले बच्‍चों की संख्‍या अब 11 हो गई है। बच्‍ची का अस्‍पताल में उपचार चल रहा था, हालांकि अधिकारी इससे अनजान हैं।

Abhishek Raghuvanshi6 अगस्त 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

लापरवाही का पर्याय बन गए इंदौर के युग पुरुष धाम आश्रम की एक और बच्‍ची की जान जाने से यहां मरने वाले बच्‍चों की संख्‍या अब 11 हो गई है। बच्‍ची का अस्‍पताल में उपचार चल रहा था, हालांकि अधिकारी इससे अनजान हैं। पहले भी संस्‍था ने प्रशासन को बच्‍चों की मौत के मामले में भ्रमित किया है।

अब शहर के युगपुरुष धाम आश्रम की मानसिक दिव्यांग बच्ची की मौत।
चार दिन से चाचा नेहरू चिकित्सालय में चल रहा था बच्‍ची का उपचार।
बच्‍ची की मौत का कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।

इंदौर। 10 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आए पंचकुइया स्थित अनाथ आश्रम युगपुरुष धाम बौद्धिक विकास केंद्र में 15 दिन पहले आई बच्ची की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। ताज्जुब की बात तो यह है कि जिस महिला व बाल विकास के अफसरों को आश्रम की निगरानी करनी थी, उन्हें इस बच्ची के बारे में जानकारी तक नहीं है। उल्लेखनीय है कि युगपुरुष धाम आश्रम में 29 जून से 2 जुलाई के बीच 10 बच्चों की मौत और 90 बच्चे बीमार हो गए थे। इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आश्रम की पदाधिकारियों को हटा दिया था।

जन्‍म से ही दिव्‍यांग थी बच्‍ची
युगपुरुष धाम आश्रम में करीब 15 दिन पहले दादा गौरी शंकर अपनी पोती सिया को छोड़कर गए थे। सिया जन्म से ही दिव्यांग थी। करीब चार दिन पहले अचानक उसकी तबीयत खराब हुई और उसे चाचा नेहरू अस्पताल में भर्ती किया गया। सोमवार शाम को इलाज के दौरान अचानक सिया की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। हालांकि अब तक मौत के कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं। बताया जा रहा है कि सिया घर में सबसे छोटी थी। उसके पिता मनोज मजदूरी करते हैं। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को सिया की मौत का कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।

चार दिन से चल रहा इलाज था, अफसरों को पता नहीं

इसी युगपुरुष आश्रम में महीने भर पहले लापरवाही के चलते 10 मानसिक दिव्यांग बच्चों की मौत हो गई थी।
संस्था द्वारा कई दिनों तक प्रशासन को गुमराह भी किया गया, लेकिन जांच में सच्चाई सामने आ गई।
इस मामले में भी कुछ इसी तरह का घटनाक्रम हुआ। चार दिन से बच्ची का इलाज अस्पताल में चल रहा था।
न ही संस्था ने इसकी सूचना महिला बाल विकास को दी और न ही महिला बाल विकास के अफसरों ने निगरानी की।
विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी राम निवास बुधोलिया ने बताया कि उन्हें न ही बच्चे के इलाज के बारे में जानकारी है और न ही उसकी मौत के मामले में। जबकि इस पूरे मामले में शुरू से प्रशासन का सख्त रवैया रहा है।

प्रशासन की सख्ती का नहीं हुआ असर
प्रशासन ने जांच रिपोर्ट के बाद युगपुरुष धाम आश्रम के संचालिका अनिता शर्मा, अध्यक्ष जान्हवी ठाकुर और सचिव तुलसी शादीजा को पद से हटा कर इतिश्री कर ली थी। जबकि इस संवेदनशील मामले में आश्रम की कार्यप्रणाली पर सतत निगरानी की जानी थी।

आश्रम ने केवल 6 बच्‍चों की मौत मानी थी
बता दें कि जुलाई माह की शुरुआत में लगातार बच्चों की मौत के मामले में आश्रम की ओर से सिर्फ छह बच्चों की मौत स्वीकारी गई थी, लेकिन प्रशासन की जांच में 10 बच्चों की मौत के प्रमाण सामने आए। संचालकों ने बच्चों की मौत की जानकारी छुपाई और गुपचुप तरीके से स्वजन को शव सौंप दिए। इन बच्चों का पीएम भी नहीं कराया गया।

कांग्रेस नेता को बयान के लिए पुलिस ने बुलाया
आश्रम में बच्चों की मौत के मामले में डीजीपी के निर्देश पर पुलिस ने फिर से जांच शुरू की है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेशसिंह यादव को सोमवार को मल्हारगंज थाने पर बयान के लिए बुलाया गया। यादव ने संस्था के कर्ताधर्ताओं पर सरकारी फंड हड़पने के लिए स्वामी परमानंद के नाम का गलत उपयोग करने व सरकारी अधिकारियों द्वारा आश्रम को नियम विरुद्ध एनओसी व प्रमाणपत्र देने की बात कही।

बीते महीने 10 बच्चों की मौत के बाद शोर मचा लेकिन स्थानीय प्रशासन ने मामले में एफआइआर दर्ज नहीं कराई। यादव ने डीजीपी को शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने यादव को बयान के लिए बुलाया। उन्होंने अपने बयान में आश्रम संचालिका अनिता शर्मा, तुलसी शादीजा एवं रामनिवास बुधौलिया सहित युगपुरुष आश्रम संस्था के पदाधिकारियों को दोषी बताया है। कुछ दस्तावेज सौंपते हुए कहा कि संस्था में मौत की संख्या इससे ज्यादा है। एक आटो चालक का नाम भी बताते हुए कहा कि उसकी मदद से कुछ बच्चों को दफनाया गया था। साथ ही शिकायत की कि आश्रम में कई लड़कियों के गलत तरीके से लाड़ली लक्ष्मी योजना के खाते खुलवाए गए।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
इंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 46 मिनट पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 48 मिनट पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
छोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
गांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 19 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 19 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
↑