हीरानगर थाने ने पदस्थ एक पुलिसकर्मी की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नही हो सका है । मामले में पुलिस ने मर्गकायम कर जांच शुरू कर दी है ।
मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र का है । यह रहने वाले पुलिसकर्मी सौरभ बघेल की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । सौरभ हीरानगर थाने पर पदस्थ है । उनकी पत्नी ने फांसी क्यों लगाई फिलहाल कारणों का खुलासा नही हो सका है ।
मामले में पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाकर जांच शुरू कर दी है ।
