
विजयनगर में एक बाउंसर ने पब संचालक की पिटाई कर दी। पब संचालक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है। मामला एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है।
विजयनगर पुलिस को विज्ञ पाटनी निवासी जॉय बिल्डर कॉलोनी ने बताया कि सी-21 माल के सामने सद्गुरू परिणय बिल्डिंग ट्रांस द पब का संचालन करते हैं। उनकी शिकायत पर मोहसिन, विजय और राकेश पर केस दर्ज किया गया है। तीनों ने उनके साथ मारपीट की और धमकाया।
विज्ञ के मुताबिक घटना 24 जुलाई के रात की है। पब बंद करने का समय था। यहां बिना एंट्री के तीनों अंदर घुसे। बीयर पीने के लिये ली। उनसे रुपए मांगे तो तीनों गालियां देने लगे। उन्होंने कहा कि हम बाउंसर हैं। हमारा कहीं पेमेंट नहीं लगता। काफी बहस के बाद उन्होंने 5 सौ रुपए काउंटर पर रखे और चले गए।
पब बंद होने के बाद जब विज्ञ जाने लगे तो तीनों ने विज्ञ का रास्ता रोका और हाथापाई करने लगे। विज्ञ ने बताया कि वे पारिवारिक काम से इंदौर से बाहर चले गए। वहां से लौटने पर विजय नगर पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताकर बुधवार को केस दर्ज कराया।
