इंदौर में बदमाशों के होसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं और इसी के चलते एक पीड़ित महिला के जमीन पर क्षेत्र में मौजूद एक गुंडे ने कब्जा किया और जब महिला वहां पर कब्जा हटाने पहुंची तो उसे डराया धमकाया गया फिलहाल पूरे मामले की शिकायत उसने पुलिस के अधिकारियों को की है।
पूरा मामला इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र के मुसाखेड़ी का है मूसाखेड़ी में रहने वाली एक पीड़िता पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंची और पूरे मामले में उसने शिकायत करते हुए जानकारी दी कि क्षेत्र में ही रहने वाला एक कुख्यात गुंडा अरविंद भदौरिया उसकी जमीन पर कब्जा करना चाहता है और उसने उसकी जमीन पर कब्जा भी कर रखा है और जब हम वहां से वह कब्जा हटाने गए तो वह विवाद करता है और जान से मारने की धमकी देता है तथा इन तमाम तरह की शिकायत लेकर जब पीड़िता थाने पर पहुंची तो किस तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई उसके बाद उसने पूरे मामले की शिकायत आजाद नगर पुलिस को की और आजाद नगर पुलिस ने पूरे ही मामले में महिला की शिकायत पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है और जल्द ही गुंडे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही जा रही है
