देश की बात, आपके शहर से
Indore25°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndia News
देश 3 बार पढ़ी गई

भारत को अपनाना होगा दक्षिण कोरियाई मॉडल, बनाने होंगे 20,000 कोरोना जांच केंद्र

दक्षिण कोरिया ने रोजाना बड़ी संख्‍या में की थी जांच. फोटो. रॉयटर्स दक्षिण कोरिया (South Korea) कोरोना संक्रमण फैलने (Coronavirus) के शुरुआती चरण में एक दिन में 15,000 से अधिक लोगों की जांच करने में कामयाब रहा.

Abhishek Raghuvanshi31 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
कोरोना: भारत को अपनाना होगा दक्षिण कोरियाई मॉडल, बनाने होंगे 20 हजार जांच केंद्र

दक्षिण कोरिया ने रोजाना बड़ी संख्‍या में की थी जांच. फोटो. रॉयटर्स

दक्षिण कोरिया (South Korea) कोरोना संक्रमण फैलने (Coronavirus) के शुरुआती चरण में एक दिन में 15,000 से अधिक लोगों की जांच करने में कामयाब रहा.

नई दिल्‍ली. देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के प्रसार को रोकने के लिए 21 दिन का लॉकडाउन (Lockdown) किया गया है. देश में अब तक कोरोना संक्रमण (Covid 19) के 1200 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं. ऐसे में सरकार और स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से व्‍यापक कदम उठाए जा रहे हैं. कोरोना से जंग में भारत को दक्षिण कोरिया (South Korea) का मॉडल अपनाना होगा. इसके तहत देश में 20000 टेस्‍ट सेंटर्स की आवश्‍यकता है, जिससे कि कोरोना संक्रमित लोगों की पहचान जल्‍द से जल्‍द हो सके.

1 दिन में किए 15 हजार टेस्‍ट
बता दें कि दक्षिण कोरिया कोरोना संक्रमण फैलने के शुरुआती चरण में एक दिन में 15,000 से अधिक लोगों की जांच करने में कामयाब रहा. अब तक वहां लगभग 4 लाख लोगों की जांच की जा चुकी है. इसका मतलब यह है कि वहां की सरकार कोरोना संक्रमित लोगों की पहचान आसानी से करके उन्‍हें आइसोलेशन में रख सकती है. इससे वहां ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या अधिक है. मरीजों के ठीक होने की प्रक्रिया उपलब्ध स्वास्थ्य सेवा पर निर्भर करती है और अगर सिस्टम अत्यधिक संक्रमणों से ग्रस्त नहीं है तो मौजूदा रोगियों के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकती है.

दक्षिण कोरिया में 650 जांच केंद्रनई दिल्ली में कोरियाई दूतावास में वरिष्ठ राजनयिक और मंत्री काउंसलर यो चांग-हो ने News18 को बताया कि दक्षिण कोरिया में देशभर में 650 परीक्षण केंद्र हैं. यह कोरिया जितने बड़े देश के लिए काफी है. यह बिलकुल वैसा होगा कि जब भारत के पास देश भर में लगभग 20,000 टेस्टिंग सेंटर्स होंगे. उन्होंने जोर देकर कहा कि जांच केंद्रों के माध्यम से शुरुआती चरण में ही महामारी से निपटना पूरी तरह से सुधार की कुंजी है.

कोरियाई लोगों का अहम योगदान
यो चांग-हो के अनुसार जमीनी स्‍तर पर यह काफी मुश्किल था. कोविड 19 से जंग में सफलता के लिए कोरियाई लोगों का अहम योगदान है. उन्होंने यह भी कहा कि नागरिकों के पूर्ण समर्थन के लिए सरकारों को ऐसी किसी भी स्थिति में जनता के साथ जानकारी साझा करने में पारदर्शिता का इस्‍तमाल करना ही चाहिए.

6 अप्रैल से रैपिड टेस्ट शुरू करेगा भारत
भारत में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण के लिए 115 सरकारी प्रयोगशालाएं और 47 निजी प्रयोगशाला जांच केंद्र हैं. भारत ने अब तक 42,788 नमूनों का परीक्षण किया है. News18 ने यह जान लिया है कि भारत 6 अप्रैल से सीरोलॉजिकल टेस्ट/ रैपिड टेस्ट शुरू करेगा. टेस्ट 30 मिनट में परिणाम दिखाएगा, जबकि मौजूदा समय में छह घंटे का समय लग जाता है.

सोमवार को विदेश में भारतीय राजदूतों के साथ एक वीडियो कॉल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें अपने मेजबान देश में किसी भी वैज्ञानिक या चिकित्सा सफलताओं के लिए निगरानी रखने के अलावा भारत के लिए चिकित्सा उपकरण खरीदने के स्रोतों को देखने के लिए कहा है.

यह भी पढ़ें: निज़ामुद्दीन मरकज : जांच के बाद क्वारंटीन में भेजे गए 2,137 लोग

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 31, 2020, 8:57 PM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डियाIndoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 2 घंटे पहलेAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोटLifestyleAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोट 7 घंटे पहलेशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधनMadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 7 घंटे पहलेबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेजMadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 7 घंटे पहलेश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजनBhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 7 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवादMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवाद 7 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिएMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिए 7 घंटे पहलेमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षाMadhyaPradeshमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षा 7 घंटे पहले
स्ट्रकर पेनल्टी पर बहस तेज़, चेल्सी के बारको के मिस से लिवरपूल जीतSportsस्ट्रकर पेनल्टी पर बहस तेज़, चेल्सी के बारको के मिस से लिवरपूल जीत 9 घंटे पहलेNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ायाHealth & FitnessNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ाया 10 घंटे पहलेसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित कियाTechnologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 12 घंटे पहलेDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीकTechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 12 घंटे पहलेFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिएLifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 14 घंटे पहलेफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीटLifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 14 घंटे पहलेApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्सBusinessApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्स 15 घंटे पहलेमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहाBusinessमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहा 16 घंटे पहले
↑