देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 0 बार पढ़ी गई

पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने कोरोना वायरस से लड़ाई के लिए दिए 10 लाख ₹

बंगाल में कोरोना वायरस से अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है कोरोना वायरस (Coronavirus) के प्रकोप के चलते पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (West Bengal's CM Mamata Banerjee) पिछले कई दिनों से बााजारों में जाकर लोगों को एक-दूसरे से भौतिक दूरी बनाए रखने का तरीका समझा रही हैं.

Abhishek Raghuvanshi31 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोरोना वायरस से लड़ाई के लिए दान किए 10 लाख रुपये

बंगाल में कोरोना वायरस से अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है

कोरोना वायरस (Coronavirus) के प्रकोप के चलते पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (West Bengal’s CM Mamata Banerjee) पिछले कई दिनों से बााजारों में जाकर लोगों को एक-दूसरे से भौतिक दूरी बनाए रखने का तरीका समझा रही हैं.

कोलकाता. पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) ने मंगलवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) से देश की लड़ाई के लिए 10 लाख रुपये दान किए. ममता बनर्जी ने कहा कि- “मैं विधायक और मुख्यमंत्री और सात बार सांसद होने के बाद भी वेतन नहीं लेती हूं. अपने सीमित संसाधनों से मैं प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (Prime Minister National Relief Fund) में 5 लाख रुपये और राज्य के आपातकालीन राहत कोष में 5 लाख रुपये दान करती हूं.”

बता दें कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पिछले कई दिनों से बााजारों में जाकर लोगों को एक-दूसरे से भौतिक दूरी बनाए रखने का तरीका समझा रही हैं. वह बाजार पहुंचती हैं और ईंट-पत्थर का कोई टुकड़ा उठाकर अपने इर्द-गिर्द एक गोला खींच लेती हैं.

लोगों को समझा रही है सोशल डिस्टेंसिंग का मतलब
बनर्जी एक के बाद एक गोला खींचकर लोगों को समझाती हैं कि कोरोना वायरस के चलते इस तरह एक-दूसरे से भौतिक दूरी बनाकर रखी जा सकती है. ऐसा ही एक दृश्य पोस्ता बाजार में देखने को मिला. कोई उनकी बात का बुरा नहीं मानता और वे चुपचाप गोलों में आकर खड़े हो जाते हैं.

कई लोग एक डिपार्टमेंटल स्टोर के बाहर खुद ही गोले खींचने लगे और उनमें खड़े होकर आवश्यक सामान खरीदने के लिए धैर्य के साथ अपनी बारी का इंतजार करने लगे. बनर्जी ने अपने हाथ पर लगी धूल को अपनी सफेद साड़ी से पोंछा और अस्पतालों का निरीक्षण करने के लिए अपनी कार की तरफ बढ़ गईं.

मुख्यमंत्री स्थिति की समीक्षा करने और सम्मेलनों को संबोधित करने के साथ ही पिछले तीन सप्ताह से नियमित तौर पर लोगों को भौतिक दूरी बनाए रखने के तरीके समझाने का काम कर रही हैं.

पश्चिम बंगाल में अब तक कोराना वायरस के 26 मामले सामने आ चुके हैं. इनमें से तीन लोगों की मौत हो चुकी है.

(भाषा के इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें-
भारत को अपनाना होगा दक्षिण कोरियाई मॉडल, बनाने होंगे 20,000 कोरोना जांच केंद्र

OPINION: क्या अज्ञान ही है कोरोना के कहर का कारण

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 31, 2020, 9:06 PM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डियाIndoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 34 मिनट पहलेAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोटLifestyleAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोट 5 घंटे पहलेशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधनMadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 5 घंटे पहलेबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेजMadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 5 घंटे पहलेश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजनBhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 5 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवादMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवाद 5 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिएMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिए 5 घंटे पहलेमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षाMadhyaPradeshमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षा 5 घंटे पहले
स्ट्रकर पेनल्टी पर बहस तेज़, चेल्सी के बारको के मिस से लिवरपूल जीतSportsस्ट्रकर पेनल्टी पर बहस तेज़, चेल्सी के बारको के मिस से लिवरपूल जीत 7 घंटे पहलेNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ायाHealth & FitnessNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ाया 8 घंटे पहलेसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित कियाTechnologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 10 घंटे पहलेDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीकTechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 10 घंटे पहलेFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिएLifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 12 घंटे पहलेफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीटLifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 12 घंटे पहलेApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्सBusinessApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्स 13 घंटे पहलेमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहाBusinessमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहा 14 घंटे पहले
↑