देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 0 बार पढ़ी गई

पति बैंक से रुपये लूटकर लाया, दो घंटे बाद ही पत्नी ने खरीद लिया स्मार्ट टीवी

इंदौर की पंजाब नेशनल बैंक में लूट की वारदात को अंजाम देने वाला अब भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए पुलिस उसके घर पहुंची और पत्नी को हिरासत में ले लिया।

Abhishek Raghuvanshi18 जुलाई 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर की पंजाब नेशनल बैंक में लूट की वारदात को अंजाम देने वाला अब भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए पुलिस उसके घर पहुंची और पत्नी को हिरासत में ले लिया। उसने बताया कि काले रंग का बैग ड्रम में रखकर बोला- एटा जा रहा हूं।

बदमाश ने बैंक से छह लाख 64 हजार रुपये लूटे थे।
नशाखोरी की वजह से सेना से उसे निकाला गया था।
जिसके बाद वो इंदौर में गार्ड की नौकरी कर रहा था।

इंदौर। इंदौर की पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में हुई 6.64 लाख रुपये की लूट का पर्दाफाश हो गया है। रुपये सिक्युरिटी गार्ड अरुणसिंह ने लूटे थे, जो सेना में पदस्थ रह चुका है। उस तक पहुंचने में अहम रोल सीसीटीवी फुटेज और उसकी जेब से गिरा कारतूस का खोल रहा है। आरोपित तो नहीं मिला लेकिन उसके घर से तीन लाख रुपये, बंदूक, बाइक सहित अन्य सामान मिल गया है। अरुण की पत्नी प्रीति ने दो घंटे बाद ही लूट की राशि से स्मार्ट टीवी खरीद लिया था। आरोपित की तलाश जारी है। स्कीम-54 स्थित पीएनबी में मंगलवार शाम 4:41 बजे लूट की वारदात हुई थी।

12 घंटे बाद ही पुलिस पहुंच गई उसके घर
रेनकोट और मास्क लगाकर आया बदमाश बैंक से छह लाख 64 हजार रुपये लूट कर ले गया था। 12 घंटे बाद ही पुलिस आरोपित के घर श्यामनगर मेन (हीरानगर) जा पहुंची और दबिश देकर तीन लाख रुपये कैश, रेनकोट, कपड़े (गार्ड की वर्दी), जूते, बंदूक और बाइक जब्त कर ली।

पुलिस आयुक्त राकेश गुप्ता ने बताया कि वारदात ग्राम कालुआ नयागांव एटा (उप्र) निवासी अरुण कुमारसिंह राठौर द्वारा की गई है। आरोपित अरुण तो नहीं मिला लेकिन उसकी पत्नी प्रीति को हिरासत में लिया है। प्रीति ने बताया कि अरुण घबराते हुए घर आया था। काले रंग का बैग ड्रम में छुपाया और एटा का बोलकर चला गया।

ऐसे हुआ पुलिस को शक
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमितसिंह के मुताबिक पुलिस ने सबसे पहले सीसीटीवी फुटेज खंगाले। आरोपित ने जाते ही कैश काउंटर पर फायरिंग की। लोड करने के दौरान उसकी जेब से खोल गिर गया। उसने तत्काल खोल जेब में भर लिया। इससे स्पष्ट हुआ कि वारदात सेना और पुलिस के बैक ग्राउंड वाले ने की है। अरुण 1999 से 2006 तक सेना में रहा था। नशाखोरी और स्वास्थ्य कारणों से उसे सेना से निकाल दिया था।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 16 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 19 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 19 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 4 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 4 दिन पहलेउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 4 दिन पहले
तीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहलेराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहलेह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृतिMadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 6 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षणMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 6 दिन पहलेऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहलेनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजाMadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
भव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 7 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरीMadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 8 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाईMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 8 दिन पहलेमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजाMadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 8 दिन पहलेसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखीMadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 8 दिन पहले
↑