इंदौर में बनने वाली मेट्रो रेल प्रोजेक्ट को लेकर जहां लोगों को एक बड़ी सौगात मिलेगी तो वहीं दूसरी ओर प्रोजेक्ट में कई लोग इससे प्रभावित भी होंगे वहीं शनिवार को एमजी रोड व्यापारी व रहवासियों ने एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित के जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोटवानी भी मौजूद रहे ।
.जहां एमजी रोड व्यापारी शेखर गिरी ने बताया कि विधानसभा एक के विधायक वह कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गी में आश्वासन दिया है कि इंदौर को नुकसान हो ऐसा प्रोजेक्ट नहीं बनाएंगे जहां आज हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में मेट्रो अंडरग्राउंड को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव भी आए वही व्यापारी शेखर गिरी का कहना है कि कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गत दोनों मेट्रो रेल प्रोजेक्ट को लेकर ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की थी जिसमें उन्होंने नए सिरे से सर्वे कर अंडरग्राउंड प्रोजेक्ट स्टेशन बनाने की बात कही थी जहा व्यापारियों ने संतोष जाहिर करते हुए मंत्री विजय वर्गीय का धन्यवाद दिया था, हालांकि व्यापारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि सर्वे की टीम बिना किसी व्यापारी या रहवासियों से मशवरा करते हुए बाले ब सर्वे करके जा रहे हैं जिससे एमजी रोड व्यापारी में भय का माहौल बना हुआ है हालांकि व्यापारियों ने कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से मिलकर सुभाष मार्ग, एमजी रोड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा करने की बात कही है कुल मिलाकर इंदौर रेल मेट्रो रेल प्रोजेक्ट में लगातार हो रहे बदलाव के चलते शहर के व्यापारियों में भी खासा भय का माहौल बना हुआ है।
