इंदौर में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है पूरा मामला परदेसी पुरा क्षेत्र का है मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है
आपको बता दे पूरा मामला इंदौर के परदेसी पुरा थाना क्षेत्र के जीवन की फेल का है यहां के रहने वाले अंशु उर्फ नमन अपने घर में रहता था उसने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को मिली पुलिस मौके पर पहुंची और फंदे पर से शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया अंशु सियागंज क्षेत्र में हार्डवेयर की दुकान पर काम करता था आत्महत्या करने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है परदेसी पुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है
