पांच साल पहले पत्नी की हत्या करने वाले को उम्रकैद:बेटमा में पति ने विवाद के बाद गुस्से में दबा दिया था गला
पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के मामले में पति को कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। परिस्थिति जन्य सबूतों के आधार पर पाया कि गुस्से में पति ने गला दबाकर हत्या की थी।
पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के मामले में पति को कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। परिस्थिति जन्य सबूतों के आधार पर पाया कि गुस्से में पति ने गला दबाकर हत्या की थी। जिला लोक अभियोजन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि 27 जून 2024 को न्यायालय हिदायत उल्ला खान अपर सत्र न्यायाधीश देपालपुर जिला इंदौर ने थाना बेटमा के सत्र प्रकरण में फैसला सुनाया।
आरोपी रवि मोहनिया निवासी बेटमा को धारा 302 के मामले में उम्र कैद की सजा और 5 हजार रुपए के अर्थदण्ड से दंडित किया है। प्रकरण में जिला लोक अभियोजन अधिकारी के निर्देशन में अभियोजन की ओर से पैरवी अपर लोक अभियोजक शिवनाथ सिंह मावई देपालपुर जिला इंदौर द्वारा की गई।
दरअसल, 8 फरवरी 2019 को फरियादी दिनेश डांगी ने थाना आकर सूचना दी कि वह अपनी बहन अन्नु के घर गया तो जैसे ही घर में घुसा कि उसकी बहन अन्नु बेहोश पड़ी थी। उसका जीजा आरोपी रवि मृतिका के पास में खड़ा था। उसने उसके जीजा आरोपी रवि से पूछा कि अन्नु को क्या हुआ है तो उसका जीजा (आरोपी) बोला कि वह भी अभी घर पर आया है, उसे नहीं मालूम।
फरियादी दिनेश ने अन्नु को हिलाकर चेक किया तो अन्नु के गले पर एक निशान था। उसने राकेश, जितेंद्र, भागीरथ व भारत को बुलाया और बहन अन्नु को बेहोश हालत में सरकारी अस्पताल बेटमा लेकर गए। जहां डॉक्टर चौधरी ने उसकी बहन को मृत घोषित कर दिया।
फरियादी के द्वारा उसकी बहन अन्नू की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो जाने की रिपोर्ट लिखाई जाने पर थाना बेटमा के मर्ग क्रमांक 07/19 धारा 174 कर जांच में लिया गया। मर्ग जांच के दौरान मृतिका का शव पंचनामा कार्यपालिक दंडाधिकारी द्वारा बनाया गया। शव पंचनामा के समय शव को देखते हुए मृतिका के गले में सूजन होकर गला दबाने जैसे चोट के निशान होना पाया गया था।
शव परीक्षण रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा मृतिका की मृत्यु गला दबाने के कारण दम घुटने से होना बताया। मर्ग जांच के दौरान साक्षी पवन, राकेश, दिनेश, भारत के कथन लेख किये गये। उक्त साक्षीगण के कथनों एवं मर्ग जांच में पाई गई परिस्थितियों के आधार पर पाया कि दिनांक 8 फरवरी 2019 को मृतिका अन्नु से उसके पति आरोपी रवि ने झगड़ा करते हुए गुस्से में आकर गला दबाकर हत्या की है।
केस में जांच के दौरान घटनास्थल से एक स्टील की कैंची और एक दुपट्टा आदि सामान जब्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मामले में पुलिस ने कोर्ट में चालान पेश किया था। जिस पर से दंड को दंडित किया गया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले