‘आई एम सॉरी’ का मैसेज पिता को भेजा, फिर TCS में मैनेजर युवती ने इंदौर में 8वीं मंजिल से कूदकर दी जान
इंदौर में आज टाटा कंसलटेंसी सर्विसेस की प्रोजेक्ट मैनेजर सुरभि जैन ने खुदकुशी कर ली। उन्होंने बीसीएम हाइट्स की आठवीं मंजिल से छलांग लगाकर जीवन लीला समाप्त की। पुलिस का कहना है कि वे डिप्रेशन के दौर से गुजर रही थीं।
इंदौर में आज टाटा कंसलटेंसी सर्विसेस की प्रोजेक्ट मैनेजर सुरभि जैन ने खुदकुशी कर ली। उन्होंने बीसीएम हाइट्स की आठवीं मंजिल से छलांग लगाकर जीवन लीला समाप्त की। पुलिस का कहना है कि वे डिप्रेशन के दौर से गुजर रही थीं। उनका कुछ समय पहले अपने पति से तलाक भी हो चुका था। उनका मानसिक इलाज भी चल रहा था।
सुरभि जैन ऑफिस जाने का कह कर ही निकली थी।
इसके बाद वह कार से बीसीएम हाइट्स पहुंची थी।
वे लिफ्ट से आठवीं मंजिल पर पहुंची और फिर कूद गई।
इंदौर। शहर में आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित बीसीएम हाइट्स की आठवीं मंजिल से कूदकर एक महिला ने आत्महत्या कर ली। उसने आखिरी मैसेज अपने पिता को किया, जिसमें लिखा कि आय एम सॉरी…पुलिस के मुताबिक, सुरभि पुत्री अशोक कुमार जैन (37) निवासी अनूप नगर ने दोपहर करीब 3 बजे आत्महत्या कर ली। वह टीसीएस कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत थी। साथ ही उसे मानसिक रोग भी था, जिसका इलाज भी चल रहा था। प्रारंभिक पूछताछ में पिता ने बताया कि रविवार को घर पर चिढ़चिढ़ापन था। उसने अपने सभी जेवरात भी पिता को दे दिए थे। संभवत अपनी इन्हीं समस्या से परेशान होकर ही उसने यह कदम उठाया होगा। पुलिस ने बताया कि जिस बिल्डिंग से कूदकर उसने आत्महत्या की है, यहां आगे कमर्शियल है। वह पीछे की तरफ गई और उसने अपनी कार पार्क की। वहां से वह लिफ्ट से ऊपर गई और कूदकर आत्महत्या कर ली। यह भी जानकारी सामने आई है कि उसका पति से भी तलाक हो गया था, जिसके चलते वह अपने पिता के घर ही रहती थी।
डिप्रेशन का शिकार थी महिला
बताया जा रहा है कि महिला लंबे समय से डिप्रेशन का शिकार थी। उसका इलाज भी चल रहा था। वह डिप्रेशन से बाहर ही नहीं निकल पा रही थी, इसलिए वह अकेले ही रहना अधिक पसंद करती थी। पुलिस ने मोबाइल की भी जांच की, लेकिन उसमें कोई कारण अभी तक सामने नहीं आ पाया है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Lifestyleस्विस स्की रिसॉर्ट लैक्स: जलवायु संकट से निपटने के लिए हरित कदम 8 घंटे पहले
Businessआयकर, वैट या राष्ट्रीय बीमा बढ़ाए बिना धन जुटाने के चार तरीके 10 घंटे पहले
SportsAlisha Palmowski ने F1 Academy टाइटल जीतकर बना लिया ऐतिहासिक रिकॉर्ड 11 घंटे पहले
Lifestyleपैटर हाउटन और एनी ब्राउनिंग: 1997 में मेलबर्न में पहली मुलाकात 15 घंटे पहले
Businessअमेरिकी दूतावासों ने इरान के खतरे के बीच सुरक्षा बढ़ाई 16 घंटे पहले
Businessजर्सी में परिवारों की क्रिसमस सहायता मांग में बढ़ोतरी 17 घंटे पहले
Health & Fitness93-वर्षीय माँ ने 10 घंटे इंतज़ार किया एम्बुलेंस के लिए 18 घंटे पहले
TechnologyUK ने £100m निवेश कर ‘world first’ एआई Biosecurity Lab स्थापित किया 20 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 6 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 8 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 9 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 9 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 9 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 9 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद 9 दिन पहले