नेतन्याहू ने पत्नी-बेटों के लिए आजीवन सिक्योरिटी की मांग की:दावा-खुफिया एजेंसी से रिपोर्ट मांगी; जंग के बीच दुनिया घूम रहे हैं नेतन्याहू के बेटे याइर
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अपनी पत्नी सारा को गले लगाते हुए। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी पत्नी और बेटों के लिए जीवनभर की सिक्योरिटी की मांग की है।
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी पत्नी और बेटों के लिए जीवनभर की सिक्योरिटी की मांग की है। टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक महीने की शुरुआत में ही नेतन्याहू ने इजराइल की घरेलू खुफिया एजेंसी शिन बेत से पत्नी और बेटों की जीवनभर की सिक्योरिटी डीटेल्स पर रिपोर्ट मांगी।
हालांकि, शिन बेत ने उन्हें फिलहाल इस मुद्दे पर कुछ भी डिस्कस नहीं करने को कहा है। अगर शिन बेत उनके प्रस्ताव को स्वीकार करता है तो नेतन्याहू के परिवार को तब भी सिक्योरिटी मिलती रहेगी जब वे प्रधानमंत्री नहीं होंगे।
हालांकि, इजराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने इन रिपोर्ट्स को झूठा कहा है। वहीं, एक और रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि नेतन्याहू के बेटे याइर को शिन बेत के सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ दक्षिण अमेरिका के देश ग्वाटेमाला में घूमते हुए देखा गया है। याइर 8 अक्टूबर 2023 को शुरू हुई जंग के बाद से ही अमेरिका में हैं।
PM पद छोड़ने के बाद सिर्फ 6 महीने सिक्योरिटी का नियम
इजराइली नियमों के तहत, पूर्व प्रधानमंत्री के परिवार को कार्यकाल समाप्त होने के बाद शुरुआती छह महीने तक सुरक्षा मिलती है। नेतन्याहू ने 2019 में एक मंत्रिस्तरीय समिति के जरिए इस सीमा को एक साल तक बढ़ा दिया था।
हालांकि, कुछ ही समय बाद उसी मंत्रिस्तीय समिति ने सुरक्षा मुहैया कराने की अवधि को करके फिर से छह महीने कर दिया। खुफिया एजेंसी ‘शिन बेत’ ने सिफारिश स्वीकार कर ली थी। 2021 में शिन बेत ने कहा था कि नेतन्याहू की पत्नी या उनके बच्चों को कोई खतरा नहीं है।
सीजफायर डील हुई तो भी जंग खत्म नहीं करेंगे नेतन्याहू
नेतन्याहू ने रविवार को कहा है कि अगर सीजफायर डील हुई तो भी वे हमास के खिलाफ जंग खत्म नहीं करेंगे। जंग के बाद दिए गए अपने पहले इंटरव्यू में जब नेतन्याहू से जंग खत्म करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे इजराइली बंधकों की रिहाई के बदले कुछ समय तक सीजफायर के लिए तैयार हैं पर वो हमास के खिलाफ जंग को खत्म नहीं करेंगे।
नेतन्याहू ने ये भी बताया की गाजा में जंग का सबसे अहम पड़ाव अब खत्म हो चुका है। वहीं, सीजफायर डील नहीं होने के चलते इजराइल में नेतन्याहू से इस्तीफे की मांग बढ़ती जा रही है। रविवार को बंधकों के परिवार वालों ने इजराइल में प्रधानमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि जंग के 8 महीने बाद भी उनकी सरकार बंधकों को रिहा नहीं करा पाई है। नेतन्याहू अपनी राजनीति के लिए जंग को लंबा खींच रहे हैं।
इजराइल के इतिहास को देखें तो जंग के साथ प्रधानमंत्रियों का कार्यकाल भी खत्म होता रहा है। ऐसा एक या दो नहीं, बल्कि पूरे तीन बार हो चुका है कि जिस PM के शासनकाल में जंग हुई, उसे कुर्सी छोड़नी पड़ी।
क्या जंग जीतकर भी हार जाएंगे नेतन्याहू…
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू। कोई इन्हें जादूगर कहता है, कोई किंग बीबी तो कोई मिस्टर सिक्योरिटी। बिना बहुमत के भी वो सरकार बनाने में कामयाब रहे। इस वजह से इनके बारे में कहा जाता है कि ये हार के जबड़े से जीत को खींच लाते हैं। हालांकि, 3 बड़ी वजह हैं जो इस बात की तरफ इशारा करती हैं कि नेतन्याहू ये जंग जीतकर भी हार जाएंगे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Lifestyleस्विस स्की रिसॉर्ट लैक्स: जलवायु संकट से निपटने के लिए हरित कदम 9 घंटे पहले
Businessआयकर, वैट या राष्ट्रीय बीमा बढ़ाए बिना धन जुटाने के चार तरीके 11 घंटे पहले
SportsAlisha Palmowski ने F1 Academy टाइटल जीतकर बना लिया ऐतिहासिक रिकॉर्ड 11 घंटे पहले
Lifestyleपैटर हाउटन और एनी ब्राउनिंग: 1997 में मेलबर्न में पहली मुलाकात 16 घंटे पहले
Businessअमेरिकी दूतावासों ने इरान के खतरे के बीच सुरक्षा बढ़ाई 17 घंटे पहले
Businessजर्सी में परिवारों की क्रिसमस सहायता मांग में बढ़ोतरी 18 घंटे पहले
Health & Fitness93-वर्षीय माँ ने 10 घंटे इंतज़ार किया एम्बुलेंस के लिए 19 घंटे पहले
TechnologyUK ने £100m निवेश कर ‘world first’ एआई Biosecurity Lab स्थापित किया 21 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 6 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 8 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 9 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 9 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 9 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 9 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद 9 दिन पहले
