मुंबई: बीएमसी मुख्यालय समेत अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी फर्जी निकली – Bomb Threat
मुंबई: बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) मुख्यालय, कई बड़े अस्पतालों समेत एक कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी वाला एक ईमेल मिला. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
मुंबई: बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) मुख्यालय, कई बड़े अस्पतालों समेत एक कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी वाला एक ईमेल मिला. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, अज्ञात व्यक्ति ने मुख्यालय को उड़ाने की धमकी दी. धमकी भरे ईमेल के बाद पुलिस ने इमारत की तलाशी ली और कहा कि उन्हें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. अधिकारियों ने कहा कि धमकी के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई. उन्होंने कहा, ‘आगे की जांच चल रही है.’
इससे पहले दिन में मुंबई के 50 से ज्यादा अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी वाला मेल मिला. मुंबई पुलिस के मुताबिक भेजने वाले ने दावा किया कि अस्पतालों के बिस्तरों के नीचे और बाथरूम में बम रखे गए हैं. जिन अस्पतालों को धमकी भरा मेल मिला है उनमें मुंबई के जसलोक अस्पताल, रहेजा अस्पताल, सेवन हिल अस्पताल, कोहिनूर अस्पताल, केईएम अस्पताल, जेजे अस्पताल और सेंट जॉर्ज अस्पताल शामिल हैं.
पुलिस ने कहा कि मेल भेजने वाल ने वीपीएन नेटवर्क का इस्तेमाल किया था, जिसे बीबल डॉट कॉम नामक वेबसाइट से भेजा गया था. सूचना मिलने पर, एक पुलिस दल और बम निरोधक दस्ते ने अस्पतालों की तलाशी ली, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. पुलिस ने कहा कि उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है. पुलिस के अनुसार मुंबई में हिंदुजा कॉलेज ऑफ कॉमर्स को भी दिन में बम की धमकी वाला ईमेल मिला था. धमकी भरे मेल के बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीम ने परिसर की तलाशी ली, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. मुंबई का वीपी रोड पुलिस स्टेशन मामले की जांच कर रहा है.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
India News‘SIR में स्थानीय अफसरों को ज्यादा अधिकार मिलें’:महाराष्ट्र CEO ने भी लेटर लिखा था, 4 मांगें की थीं; दो चुनाव आयुक्त भी जता चुके आपत्ति 24 दिन पहले
Mumbaiमुंबई में एयरहोस्टेस से रेप का आरोप किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी 62 दिन पहले
Mumbaiगणेश विसर्जन आज, जानिए मुंबई कैसे देगी प्यारे गणपति को विदाई 412 दिन पहले
Mumbaiमुंबई। महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने एक अति महत्वाकांक्षी महाराष्ट्र शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे’ को मंजूरी दे दी। 485 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी, पकड़ा गया सैफ का हमलावर ? बांद्रा स्टेशन लाया गया शख्स कौन? 644 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiखासदार वसंतराव चव्हाण अनंतात विलीन; शासकीय इतमामात अंत्यसंस्कार 787 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiएसटीचा इकोफ्रेंडली ‘LNG’ बसेस बांधणीचा ठराव मंजूर, महामंडळाची सरकारकडे ९७० कोटींची मागणी 787 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiदेवेंद्र फडणवीस यांच्या विरोधात लढणार का?, अनिल देशमुखांची पहिली प्रतिक्रिया, म्हणाले… 788 दिन पहले