भाई बन रहा था लव लाइफ में रोड़ा, प्रेमी ने गला रेतकर कर दी हत्या, अंधे कत्ल का खुलासा
मुरैना।

मुरैना। विगत एक सप्ताह पहले सविता पुरा गांव के पास नहर पर ट्रक ड्राइवर संजू जाटव की अज्ञात आरोपियों ने चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी थी. गुरुवार को सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए हत्याकांड को अंजाम देने वाले दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस के अनुसार मृतक की बहन का उसके दोस्त के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था.मृतक इस रिश्ते के खिलाफ था, इसलिए प्रेम-प्रसंग में रोड़ा बन रहे प्रेमिका के भाई की हत्या कर उसे रास्ते से हटा दिया. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
नहर किनारे मिला था युवक का शव
गौरतलब है कि 31 मई को सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सविता पुरा गांव के पास नहर किनारे कच्ची रोड पर एक अज्ञात युवक का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ है. जिसके गले व पेट में कई जगह बडे़ घाव थे. घटनास्थल पर उपस्थित प्रेमनगर निवासी एक युवक ने मृतक की पहचान अपने पड़ोसी ट्रक ड्राइवर संजू (उम्र 25 वर्ष, निवासी प्रेमनगर मुरैना) के रूप में की. घटनास्थल पर उपलब्ध साक्ष्य एवं शव की स्थिति को देखकर पता चला कि अज्ञात आरोपियों ने किसी धारदार अथवा नुकीले हथियार से मृतक को चोटें पहुंचाकर उसकी हत्या की है।
घटना के बाद फरार हुए आरोपी
जिसके बाद थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 318/24 धारा 302 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. थाना प्रभारी सिविल लाइन ने मृतक के परिजनों से पूछताछ की गई और सीसीटीवी फुटेज चेक किये. पूछताछ एवं मिले साक्ष्य ने अनुसार जानकारी प्राप्त हुई कि मृतक संजू एक दिन पहले यानी 30 मई की दोपहर में घर से निकला था और शाम को आखिरी बार उसे प्रेमनगर चौराहे पर अपने दोस्तों के साथ देखा गया था. जब पुलिस ने दोस्तों को पूछताछ हेतु तलब किया गया तो जानकारी मिली कि दोनों दोस्त कपिल किरार और अजय सिकरवार घटना दिनांक से ही फरार हैं।
शराब पिलाने के बहाने ले गए सुनसान जगह
मृतक के घर के आस-पास के लोगों से पूछताछ पर यह भी संज्ञान में आया कि मृतक की बहन का उसके दोस्त कपिल किरार के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिस पर मृतक को घोर आपत्ति थी. कपिल किरार संजू की बहन से शादी करना चाहता था और वह इसके खिलाफ था. इसके बाद कपिल ने अपने दोस्त अजय सिकरवार के साथ मिलकर संजू को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और इस साजिश के तहत 30 मई की शाम कपिल और अजय बीयर पिलाने के बहाने महाराजपुर ले गए. लेकिन वहां रास्ते पर लोगों का आवागमन देखते हुए सविता पुरा सुनसान रोड पर ले गए. जहां बीयर पिलाने के बाद कपिल और अजय ने उस पर चाकू से हमला किया. संजू ने भागने का प्रयास किया तो कपिल ने उसे पकड़ा और गला काट दिया. घटना को अंजाम देकर दोनों फरार हो गए।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 3 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 3 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 3 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 7 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 7 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 7 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 7 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 7 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
MadhyaPradeshकहीं कटेगा वार्ड, कहीं बदलेगी सीट… इटारसी में 2027 नगरीय निकाय चुनाव से पहले परिसीमन की हलचल तेज 7 दिन पहले
MadhyaPradeshसीएम फेलोज, विकास गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन और प्रभावी मूल्यांकन सुनिश्चित करेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले