लोकसभा चुनाव आचार संहिता खत्म होने के बाद एक बार फिर इंदौर नगर निगम शहर के अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में जुट गया है जहां शुक्रवार को विजयनगर क्षेत्र स्थित आईडीए ग्राउंड से अवैध रूप से बनाई गई 60 अस्थाई दुकानों को हटाया गया इस दौरान बड़ी संख्या में नगर निगम रिमूवल कर्मचारी पुलिस बल के साथ इंदौर विकास प्राधिकरण अधिकारी मौजूद रहे।
पिछले लंबे समय से इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा विजयनगर क्षेत्र स्थित आइडिया ग्राउंड पर अवैध तरीके से अस्थाई दुकान बनाकर संचालित की जारी थी जिसकी शिकायत इंदौर विकास प्राधिकरण सीईओ द्वारा इंदौर नगर निगम को दी गई जिस पर शुक्रवार को नगर निगम रिमूवल अमला विजयनगर IDA ग्राउंड पहुंचा,हालांकि कार्रवाई के पूर्व सभी अस्थाई दुकान संचालकों को दुकान हटाने के निर्देश दिए गए और उसके बाद इंदौर नगर निगम रिमूवल अमले ने अस्थाई दुकानों को हटाने की कार्रवाई की गई, वही इंदौर विकास प्राधिकरण सीईओ ने बताया कि IDA के जो भी प्लॉट होते हैं जिस पर लोग अवैध कब्जा करते हैं उसे पुलिस और नगर निगम के सहयोग से रिक्त करते हैं और यह लगातार कार्यवाही चलते रहती है इसी कड़ी में शुक्रवार को इंदौर के विजयनगर क्षेत्र आईडीए ग्राउंड से छोटी बड़ी मिलाकर करीब 60 दुकान अवैध रूप से संचालित हो रही थी जिन्हें हटाया गया।
