इंदौर में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए जनसुनवाई में रहेगी नई व्यवस्था
जनसुनवाई की व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश जारी इंदौर, 05 जून 2024 इंदौर में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए प्रति मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की जायेगी।
- जनसुनवाई की व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश जारी
इंदौर, 05 जून 2024 इंदौर में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए प्रति मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की जायेगी। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने नागरिकों की समस्याओं को समय पर सुनकर उनके समय-सीमा में प्रभावी निराकरण के लिए जनसुनवाई में नई व्यवस्था निर्धारित की है। इसके अनुसार आगामी जनसुनवाई में कलेक्टर कार्यालय में संचालित विभागों के कार्यालय प्रमुख एवं समस्त अपर कलेक्टर अपने-अपने कक्ष में नियत समय पर बैठकर आवेदकों की समस्याओं को सुनेंगे और उनका निराकरण करेंगे।
तय व्यवस्था के अनुसार कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक- 103 में अपर कलेक्टर श्री गौरव बैनल, कक्ष क्रमांक- जी-7 में अपर कलेक्टर श्रीमती निशा डामोर, कक्ष क्रमांक- जी-11 में अपर कलेक्टर श्रीमती सपना लोवंशी, कक्ष क्रमांक- 109 में अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र रघुवंशी एवं अपर कलेक्टर श्री रोशन राय आवेदकों की समस्या सुनकर उनका निराकरण करेंगे। इसी प्रकार कक्ष क्रमांक- जी-1 में जिला कोषालय अधिकारी, कक्ष क्रमांक- जी-6 में संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय, कक्ष क्रमांक- 202 में परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण, कक्ष क्रमांक- 205 में मुख्य कार्यपालन अधिकारी अन्त्यावसायी विकास निगम, कक्ष क्रमांक- 206 में कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, कक्ष क्रमांक- 209 में सहायक आयुक्त आबकारी, कक्ष क्रमांक- 214 एवं 215 में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, कक्ष क्रमांक- 217 में खनिज, कक्ष क्रमांक- 219 में योजना एवं सांख्यिकी तथा कक्ष क्रमांक- 220 एवं 221 में आपूर्ति नियंत्रक खाद्य नागरिकों से संबंधित समस्याओं का सुनकर उनका निराकरण करेंगे।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व से संबंधित प्रकरणों/आवेदनों का निराकरण संबंधित अपर कलेक्टर द्वारा किया जाएगा। जिनके कार्यालय कलेक्टर कार्यालय से भिन्न एवं सेटेलाईट भवन में स्थित है, उन विभागों के कार्यालय प्रमुख कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष क्रमांक -102 में जनसुनवाई के दिन उपस्थित होकर आवेदकों की समस्याओं का निराकरण करेंगे।
सभी विभागों को जन आकांक्षा पोर्टल के आई. डी. पासवर्ड प्रदाय किये गये है। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही हेतु मार्गदर्शी निर्देश (एस.ओ.पी.) जारी की गई है। आवेदन ऑनलाईन दर्ज कर संबंधित विभाग को भेजा जायेगा। आवेदक को मूल आवेदन पत्र पर कमरा नंबर अंकित कर संबंधित अधिकारी के पास भेजा जायेगा। विभागीय अधिकारी द्वारा अपनी टीप आवेदन पर अंकित की जायेगी। आवेदन का निराकरण ऑनलाईन पोर्टल पर दर्ज करना होगा। संबंधित ए०डी०एम० द्वारा 15 दिवस में आवेदनों की समीक्षा की जायेगी।
कलेक्टर श्री आशीष सिंह भी जनसुनवाई में आये आवेदनों के निराकरण की नियमित रूप से प्रतिमाह समीक्षा करेंगे। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने निर्देश दिये है कि जनसुनवाई में आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुने। सभी अधिकारी जनसुनवाई में निर्धारित समय पर उपस्थित रहें। नागरिकों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो, यह व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि यदि कोई महत्वपूर्ण प्रकरण आता है तो ऐसे आवेदनों की जानकारी विभाग प्रमुख मेरे संज्ञान में तुरंत लायें।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Lifestyleस्विस स्की रिसॉर्ट लैक्स: जलवायु संकट से निपटने के लिए हरित कदम 10 घंटे पहले
Businessआयकर, वैट या राष्ट्रीय बीमा बढ़ाए बिना धन जुटाने के चार तरीके 11 घंटे पहले
SportsAlisha Palmowski ने F1 Academy टाइटल जीतकर बना लिया ऐतिहासिक रिकॉर्ड 12 घंटे पहले
Lifestyleपैटर हाउटन और एनी ब्राउनिंग: 1997 में मेलबर्न में पहली मुलाकात 17 घंटे पहले
Businessअमेरिकी दूतावासों ने इरान के खतरे के बीच सुरक्षा बढ़ाई 18 घंटे पहले
Businessजर्सी में परिवारों की क्रिसमस सहायता मांग में बढ़ोतरी 18 घंटे पहले
Health & Fitness93-वर्षीय माँ ने 10 घंटे इंतज़ार किया एम्बुलेंस के लिए 20 घंटे पहले
TechnologyUK ने £100m निवेश कर ‘world first’ एआई Biosecurity Lab स्थापित किया 22 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 6 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 8 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 9 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 9 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 9 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 9 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद 9 दिन पहले