इंदौर की तेजाजीनगर पुलिस ने बाग टाण्डा की शातिर गैंग के तीन सदस्यों को पकड़ कर करीब 1 करोड़ 21 लाख रुपए के सोने चांदी के जेवरात , तीन लाख रुपये नगद के साथ गिरफ्तार किया है
आप जो वीडियो देख रहे है यह किसी ज्वेलरी शॉप का नही है बल्कि बाग टाण्डा के चोर गिरोह से इंदौर की तेजाजी नगर पुलिस ने जब्त किया है दरअसल इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में चोरी वारदात दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही थी जिसको देखते हुए तेजाजी नगर पुलिस ने कई सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले उसके बाद पुलिस को बाग टाण्डा गैंग के सिंडिकेट का पता चला उसके बाद पुलिस द्वारा सादी वर्दी में गैंग पर नजर रखी गई और गैंग के तीन सदस्यों को पकड़ने ने सफलता हासिल हुई पकड़े गए गैंग से पुलिस ने 1.5 किलो सोने के जेवरात , 05 किलो चांदी के जेवरात सहित 3 लाख रुपये नगद और फोर व्हीलर वाहन बरामद किया है बरामद माल की कीमत 1 करोड़ 21 लाख रुपये बताई जा रही है वही बाग टाण्डा गैंग के दो सदस्य पुलिस द्वारा पहले ही कि जा चुकी है जिसकी निशान देही पर पुलिस ने आगे की कार्यवाही की है पुलिस द्वारा उम्मीद जताई जा रही कि आने वाले दिनों में गैंग के और भी सदस्य पुलिस गिरफ्त में होंगे ।
