लोकसभा चुनाव के चलते इंदौर में भी मतगणना को लेकर पूर्ण तैयारी हो चुकी है कल लोकसभा चुनाव के परिणाम आ जाएंगे जिसको देखते हुए इंदौर में मतगणना स्थल को पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है वही 700 कर्मचारी मतगणना के लिए लगाए गए हैं वहीं गर्मी की व्यवस्था को देखते हुए सभी तैयारी की गई है। वही चुनाव को लेकर इंदौर में नोटा को लेकर कांग्रेस द्वारा प्रचार किया जा रहा था उसको लेकर इंदौर कलेक्टर ने इस स्थिति स्पष्ट कर दी है कि सिर्फ मतगणना के दौरान उसी पार्टी के लोग रहेंगे जिनके कैंडिडेट ने चुनाव लड़ा है बाकी किसी को भी मतगणना तक नहीं आने दिया जाएगा।
