इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के पालिया इलाके में स्थित 420 मसाला कंपनी में चोरी हो गई। जहां चोरों का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें चोर पीछे के दरवाजे से घुसे और वारदात कर भाग गए।
पुलिस ने कंपनी के मालिक रितेश अग्रवाल निवासी विद्या पैलेस कॉलोनी की शिकायत पर केस दर्ज किया है। घटना ग्राम बरदरी स्थित अग्रवाल मसाला पापड़ 420 मसाला में बुधवार देर रात की है। फरियादी ने बताया कि गुरुवार सुबह मैनेजर अंशुल शाह कंपनी पहुंचे तो चोरी का पता चला। कैमरे में 4 चोर दिखाई दे रहे हैं जो पीछे के गेट का ताला तोड़ते हुए अकाउंटेंट के रूम में आए और यहां से लॉकर में रखे रुपए लेकर भाग गए। फरियादी के अनुसार चार लाख की चोरी हुई है। दरअसल कंपनी का लेनदेन डिजिटल रूप से होता है लेकिन मजदूरों को नगद भुगतान दिया जाता है जिसके चलते कंपनी में तीन लाख नगद रखे हुए थे, अब पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
