घर में लाखों रुपए कि चोरी करने वाली नौकराबी को एरोड्रम पुलिस ने गिरफ्तार किया है उसके कब्जे से अब तक पुलिस पांच लाख रुपए के आभूषण जप्त किए है पुलिस का कहना है कि आरोपित नौकरानी से और भी आभूषण जप्त करने का ओरयास किया जा रहा है
संगम नगर में रहने वाले विजय मोहन जौहरी ने पुलिस को बताया कि दिनांक 10.02.2024 की सुबह 10.00 बजे वह घर पर ताला लगाकर अपनी बेटी के घर हैदराबाद गए चले गए थे वह उन्हें चार दिन बाद घर के पडोसी के द्वारा बताया की उनके घर पर चोरी कि वारदात हुई है इंदौर आकर विजय ने ऐरोड्रम पुलिस को पूरे मामले कि शिकायत कर दिखा थी पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी कक तलाश शुरू कर दी इस दौरान पुलिस द्वारा मकान में काम करने वाले नौकर तथा आने जाने वाले सदस्यो तथा पडोसियो से बारिकी से पूछताछ की गई जिसके फलस्वरूप पुलिस को घर में काम करने वाली नौकरानी पर शंका हुई नौकरानी की कार्यशैली की जानकारी निकाली गई नौकरानी का आचरण संदिग्ध नजर आने पर दिनांक 28.05.2024 को नौकरानी लताबाई पति गोविंद राणा उम्र 55 वर्ष निवासी धरमराज कालोनी शनी मंदिर के सामनें गली इंदौर से महिला पुलिस अधिकारी की उपस्थित में पूछताछ करते नौकरानी लताबाई द्वारा बताया कि मैं जौहरीजी के मकान में नौकरानी का काम करती थी जौहरीजी के बेडरूम में रखी अलमारी में सोने के जेबरात रखे थे जिन्हे घर में काम करते वक्त मेरे सामनें जौहरीजी द्वारा अलमारी में से एक दो बार निकालते व रखते मेरे द्वारा देखा गया था। नौकरानी के मन में लालच आया और उसके द्वारा मकान मालिक के घर से बाहर जाने पर नकबजनी की घटना को अंजाम देकर घर में रखी अलमारी से सोने के जेबरात दो सोने की चेन, दो जोड सोने की लटकन, एक सोने की अंगुठी, तथा एक इलेक्ट्रीक प्रेस चोरी करना स्वीकार किया उक्क सामान के संबंध में पूछताछ करते धर्मराज कालौनी स्थित अपने मकान पर छिपाकर रखना बताया पुलिस दबिश देकर करीब पांच लाख रुपए के आभूषण जप्त कर लिए है अभी ओर भी जप्ती होना बाकी है
