देश की बात, आपके शहर से
Indore32°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsWorld
दुनिया 2 बार पढ़ी गई

यूक्रेन का समर्थन करने वाले देशों को पुतिन की चेतावनी:जिस देश के हथियार से रूस पर हमला होगा, उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि पश्चिमी देशों के भाड़े के सैनिक भी रूस का कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। (फाइल) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार (28 मई) को यूक्रेन को हथियार देने वाले देशों को चेतावनी दी है।

Abhishek Raghuvanshi29 मई 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार (28 मई) को यूक्रेन को हथियार देने वाले देशों को चेतावनी दी है। पुतिन ने कहा, “यूक्रेन जिस देश से मिले हथियारों से रूस पर हमला करेगा, उस देश को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।”

रूसी मीडिया ‘द मॉस्को टाइम्स’ के मुताबिक, दो दिन पहले कुछ पश्चिमी देशों ने यूक्रेन को रूस के खिलाफ हथियारों का इस्तेमाल करने को कहा था। सबसे पहले लातविया के राष्ट्रपति एडगर्स रिंकेविक्स ने इसकी इजाजत दी थी। इसके बाद ब्रिटेन और स्वीडन ने भी यही किया।

तस्वीरों में खबर3 फोटो
रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि पश्चिमी देशों के भाड़े के सैनिक भी रूस का कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। (फाइल) - Dainik Bhaskarरूस-यूक्रेन जंग में अब तक 31 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने यूक्रेनी सेना से कहा था कि वे रूस पर हमला करें।

इसके अलावा कुछ दिन पहले ब्रिटेन ने यूक्रेन को लंबी दूरी की स्टॉर्म शैडो मिसाइल भेजी थी। ये मिसाइल रूस के अंदर 250 किलोमीटर तक जा सकती है। इतना ही नहीं स्वीडन ने यूक्रेन को सेल्फ एक्टिव तोपों की टेक्नोलॉजी भी भेजी है।

‘यूक्रेन में पश्चिमी देशों के भाड़े के सैनिक लड़ रहे’
इससे नाराज होकर पुतिन ने पश्चिमी देशों को चेताया कि उन्हें पता होना चाहिए कि वे लोग किसके साथ खेल रहे हैं। खासकर यूरोप के छोटे देशों को। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि अगर यूक्रेन ने रूस पर हमला किया तो इसके लिए सीधे पश्चिमी हथियार जिम्मेदार होंगे।

पुतिन के मुताबिक, यूक्रेन में पश्चिमी देशों के भाड़े के सैनिक लड़ रहे हैं और इन्हें सबसे ज्यादा फ्रांस भेज रहा है। इससे पहले सोमवार को यूक्रेन के सीनियर कमांडर ने कहा था कि सैनिकों को बेहतर ट्रेनिंग देने के लिए फ्रांस से बातचीत चल रही है।

इसी पर पुतिन ने कहा कि भाड़े के सैनिकों की आड़ में वहां विशेषज्ञ मौजूद हैं, लेकिन वे लोग भी रूसी सेना से हार जाएंगे। हम रूस को बचाने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं।

मैक्रों के बयान पर भड़के थे
इससे पहले पिछले महीने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा था कि पश्चिमी देश यूक्रेन में सेना भेज सकते हैं। रूस की तरफ से इस पर भी कड़ी आपत्ति जताई गई थी। रूस की ओर से कहा गया था कि ऐसी किसी कोशिश के गंभीर परिणाम होंगे।

हालांकि, मैक्रों के बयान को जर्मनी समेत कई पश्चिमी देशों ने खारिज कर दिया था। इसके बाद पुतिन ने सीधे तौर पर न्यूक्लियर जंग के लिए तैयार रहने की धमकी दी थी।

रूस-यूक्रेन के बीच 2 साल से ज्यादा समय से जंग जारी
24 फरवरी 2022 को शुरू हुई रूस-यूक्रेन जंग को 2 साल से ज्यादा समय बीत चुका है। गए थे। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ​ने यूक्रेन पर कब्जा करने के लिए उस पर हमला किया था। पुतिन ने उस समय इसे मिलिट्री ऑपरेशन बताया था।

इस हमले में अब तक 40 लाख से ज्यादा यूक्रेनी नागरिकों को देश छोड़ना पड़ा है। ये लोग अब अन्य देशों में रिफ्यूजी की तरह रह रहे हैं। 65 लाख से ज्यादा यूक्रेनी देश में ही बेघर हो गए हैं।

यूक्रेन का दावा है कि रूस 3.92 लाख सैनिक गंवा चुका है। इस बीच अमेरिका ने रूस की 500 कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिए थे। जवाब में रूस ने भी यूरोपियन यूनियन (EU) की कई कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिए थे।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
फ्रांस में प्रोटेस्ट के लिए तैयार, मैक्रॉन के बाद चुनावWorldफ्रांस में प्रोटेस्ट के लिए तैयार, मैक्रॉन के बाद चुनाव 2 दिन पहलेट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेशWorldट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेश 2 दिन पहलेट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगायाWorldट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगाया 2 दिन पहलेट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दियाWorldट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दिया 6 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 6 दिन पहलेलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन कियाWorldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 8 दिन पहलेईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहाWorldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 8 दिन पहलेमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तारWorldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 8 दिन पहले
↑