देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 7 बार पढ़ी गई

पाकिस्तान के कई शहरों में 50°C के करीब पारा:कराची में 20 घंटों की बिजली कटौती, लोगों ने विरोध में टायर फूंके, सड़कें जाम कीं

पाकिस्तान के कई शहरों में बिजली कटौती को लेकर लोगों ने विरोध प्रर्दशन किया। पाकिस्तान में गुरुवार को लरकाना, मोहनजोदड़ो का तापमान 50°C तक पहुंच सकता है। वहीं, सिंध के जकोबाबाद का तापामान बुधवार को 48°C हो गया।

Abhishek Raghuvanshi30 मई 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

पाकिस्तान में गुरुवार को लरकाना, मोहनजोदड़ो का तापमान 50°C तक पहुंच सकता है। वहीं, सिंध के जकोबाबाद का तापामान बुधवार को 48°C हो गया। पाकिस्तान में तेज गर्मी के बीच कई शहरों में 20 घंटों तक की ​बिजली कटौती की जा रही है। पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो न्यूज के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से कराची और पेशावर में इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

पाकिस्तान के मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और ज्यादा गर्मी बढ़ने की बात कही है। कराची, थट्टा, बदीन और सुजावल में लू चलने की भी संभावना जताई है। ऐसे में बिजली कटौती से लोगों की मुश्किलें बढ़ती रही हैं।

तस्वीरों में खबर3 फोटो
पाकिस्तान के कई शहरों में बिजली कटौती को लेकर लोगों ने विरोध प्रर्दशन किया। - Dainik Bhaskarपाकिस्तान का जकोकाबाद सिंध प्रांत के सबसे गर्म शहरों में से एक है।तस्वीर कराची के सरकारी अस्पताल की है, यहां हीटवेव से लगातार मरीजों की संख्या अचानक बढ़ने लगी है।

कराची के गोलिमार में बुधवार को दो घंटे तक लोगों ने शहर की मुख्य सड़क को जाम कर दिया, जिससे वहां भीषण जाम लग गया। लोगों का कहना है कि वहां 20 घंटों से लाइट नहीं आ रही है। सरकार को बिजली कटौती कम करनी चाहिए। इससे पहले सिंध प्रांत के मोहनजोदड़ो में सोमवार को पारा 52 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था।

PoK में 12 घंटे ही आ रही बिजली
PoK के गिलगित-बाल्टिस्तान में लोगों ने बिजली कटौती के खिलाफ शहर में दुकानों पर ताले जड़ दिए थे। यहां दिनभर में केवल 12 घंटे ही बिजली आ रही है। लोगों ने शहर के मुख्य चौराहे पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। पाकिस्तान के सिंध के नौ जिलों में इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रहे छात्रों को भी बिना बिजली के पेपर देना पड़ रहा है। मटियारी जिले में 12-18 घंटे की कटौती की जा रही है।

पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण तापमान बढ़ रहा है। हीटवेव से कराची, हैदराबाद, लरकाना और जैकोबाबाद में कई लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

इससे एक दिन पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बिजली अधिकारियों को कटौती न करने का आदेश दिया था। साथ ही बिजली चोरी की घटनाओं पर सख्ती से निपटेगी की बात कही थी। कराची की एकमात्र बिजली आपूर्तिकर्ता ने कहा है कि यदि लोग बिजली के बिलों का भुगतान नहीं करते हैं, तो वह बिजली की कटौती करते रहेंगे।

पाकिस्तान में मोहनजोदड़ो सबसे गर्म जगह
पाकिस्तान में भीषण गर्मी की वजह से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। यहां सिंध प्रांत के मोहनजोदड़ो में सोमवार को पारा 52 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। इसी के साथ यह इस साल पाकिस्तान का सबसे गर्म दिन बन गया। हीटवेव के बीच यहां कई इलाकों में बिजली भी गुल हो गई है।

सिंधु घाटी सभ्यता के समय 2500 BC में बने इस शहर में हीटवेव की वजह से दुकानें बंद कर दी गई। जो दुकाने खुली थी, वहां गर्मी के चलते ग्राहक नहीं पहुंच रहे हैं। पाकिस्तान के मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अगले कुछ दिन तक पाकिस्तान में अधिकतम तापमान नॉर्मल टेम्परेचर से 3-4 डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया जाएगा।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
पाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयारWorldपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयार 3 मिनट पहलेबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती कीWorldबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती की 6 घंटे पहलेसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार कियाWorldसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार किया 6 घंटे पहलेमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेताWorldमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेता 13 घंटे पहलेMaría Machado की वापसी: वेनेज़ुएला में लोकतांत्रिक बदलाव का नया अध्यायWorldMaría Machado की वापसी: वेनेज़ुएला में लोकतांत्रिक बदलाव का नया अध्याय 13 घंटे पहलेओबामा ने ओहायो रैली में ट्रम्प पर ‘क्रूरता और भ्रष्टाचार’ का आरोप लगायाWorldओबामा ने ओहायो रैली में ट्रम्प पर ‘क्रूरता और भ्रष्टाचार’ का आरोप लगाया 1 दिन पहलेफ्रांस में प्रचंड विरोध, 1,000 से अधिक गिरफ्तारWorldफ्रांस में प्रचंड विरोध, 1,000 से अधिक गिरफ्तार 1 दिन पहलेइज़राइल में चुनाव से पहले हजारों ने नेतन्याहू सरकार पर विरोध कियाWorldइज़राइल में चुनाव से पहले हजारों ने नेतन्याहू सरकार पर विरोध किया 1 दिन पहले
रूस-अमेरिका ने खंडन किया: हबर्ड को ज़्विनचुक के बदले में रिहा नहींWorldरूस-अमेरिका ने खंडन किया: हबर्ड को ज़्विनचुक के बदले में रिहा नहीं 2 दिन पहलेफ्रांस में प्रोटेस्ट के लिए तैयार, मैक्रॉन के बाद चुनावWorldफ्रांस में प्रोटेस्ट के लिए तैयार, मैक्रॉन के बाद चुनाव 2 दिन पहलेट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेशWorldट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेश 3 दिन पहलेट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगायाWorldट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगाया 3 दिन पहलेट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दियाWorldट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दिया 6 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 6 दिन पहलेलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन कियाWorldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 9 दिन पहलेईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहाWorldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 9 दिन पहले
↑