देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 1 बार पढ़ी गई

₹10 के 2 भारतीय नोट, 2 लाख में नीलाम होंगे:106 साल पहले जर्मनी के हमले में डूबे जहाज पर मिले; लंदन में लगेगी बोली

तस्वीर उस भारतीय नोट की है, जिसे लंदन में नीलाम किया जाएगा। यह ऑक्शन 29 मई को होगा लंदन में 106 साल पहले डूबे जहाज से मिले 10 रुपए के दो भारतीय नोट की नीलामी की जाएगी।

Abhishek Raghuvanshi25 मई 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

लंदन में 106 साल पहले डूबे जहाज से मिले 10 रुपए के दो भारतीय नोट की नीलामी की जाएगी। इनके 2 लाख 60 हजार रुपए तक में बिकने की संभावना जताई गई है। नीलामी 29 मई को होगी। दरअसल, 1918 में लंदन से मुंबई जाते समय SS शिराला नाम का एक जहाज डूब गया था।

इस जहाज पर जर्मनी की यू-बोट जहाज ने टॉरपीडो से हमला किया था। तब इस पर 213 लोग सवार थे, जिसमें से 8 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में से 7 भारतीय थे। SS शिराला जहाज से मिले नोट पर 25 मई 1918 की डेट लिखी हुई है, जिसे लंदन में नूनन्स मेफेयर नीलामी घर में ब्रिकी के लिए रखा जाएगा।

तस्वीरों में खबर3 फोटो
तस्वीर उस भारतीय नोट की है, जिसे लंदन में नीलाम किया जाएगा। यह ऑक्शन 29 मई को होगा। - Dainik BhaskarSS शिराला जहाज को 29 मई 1918 में जर्मन यू-बोट जहाज ने हमला कर डुबा दिया था।तस्वीर SS शिराला जहाज के कमांडर की है। (क्रेडिट- ऑस्ट्रेलियाई नेशनल मैरीटाइम म्यूजियम)

इन नोट्स को उस वक्त बैंक ऑफ इंग्लैंड ने छापा था। इस जहाज पर 5 हजार टन का सामान लदा हुआ था। इसमें भारतीय करेंसी के ओरिजिनल पेपर भी मौजूद थे।

जहाज में थे 1, 5 और 10 रुपए के नोट
न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, जहाज डूबने के बाद नोट बहकर ब्रिटेन के समुद्री तट पर जा पहुंचे। इनमें 1, 5 और 10 रुपए के नोट शामिल थे। उस समय वहां मौजूद अधिकारियों ने नोट को अपने कब्जे में ले लिया और कुछ को छोड़कर बाकी फाड़ दिए थे। फाड़े गए नोट की जगह पर नए नोट छापे गए थे।

इन नोट पर तब ध्यान गया जब कुछ दिन पहले बैंक ऑफ इंग्लैंड ने 1918 में डूबा जहाज की घटना को एक पोस्ट के जरिए साझा किया। फिर नोट का सीरियल नंबर बैंक से मिलाया गया, जिससे इस पूरी घटना के सबूत मिले।

इसके अलावा इस नीलामी में ब्रिटिश शासन के समय के 100 रुपए के भारतीय नोट को भी बेचा जाएगा। उम्मीद जताई गई है कि यह नोट 4-5 लाख में बिक सकता है। इस नोट पर कलकत्ता में हस्ताक्षर और मोहर लगाई गई थी। यह मोहर 1917 और 1930 के बीच इस्तेमाल होती थी। इस नोट पर हिंदी और बंगाली में लिखा हुआ है।

नीलामी में एक 5 रुपए का नोट भी है, जो 1957-62 का है। इस नोट पर अशोक चक्र बना हुआ है, जिसकी कीमत 2 लाख 32 हजार से 2 लाख 96 हजार रुपए हो सकती है।

कब और कैसे डूबा था SS शिराला जहाज
SS शिराला अपने समय का आधुनिक पैसेंजर और कार्गो फेरी माना जाता था। इसका इस्तेमाल इंग्लैंड से भारत के रूट्स पर यात्रियों और माल को ले जाने के लिए किया जाता था। 29 जून 1918 को जहाज अपनी आखिरी यात्रा पर निकला था। उस पर 213 यात्रियों के साथ युद्ध सामग्री, हाथी दांत, शराब, मुरब्बा, लॉरी पार्ट्स, मॉडल टी कारों के लिए स्पेयर और हीरे शामिल थे।

2 जुलाई 1918 की शाम में जर्मनी के जहाज ने टॉरपीडो से इस पर हमला किया था। टॉरपीडो जहाज के पोर्ट साइड पर लगा था, जिससे वहां तेज धमाका हुआ था। इसके बाद जहाज के कैप्टन ईजी मुर्रे डिकिंसन ने सभी को जहाज खाली करने का आदेश दिया था। इससे जहाज में सवार सभी 200 यात्री बच गए थे। हालांकि, क्रू सदस्यों में से 8 की हमले में मौत हो गई थी।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
फ्रांस में प्रोटेस्ट के लिए तैयार, मैक्रॉन के बाद चुनावWorldफ्रांस में प्रोटेस्ट के लिए तैयार, मैक्रॉन के बाद चुनाव 2 दिन पहलेट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेशWorldट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेश 2 दिन पहलेट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगायाWorldट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगाया 2 दिन पहलेट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दियाWorldट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दिया 6 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 6 दिन पहलेलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन कियाWorldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 8 दिन पहलेईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहाWorldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 8 दिन पहलेमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तारWorldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 8 दिन पहले
↑