मुंबई हादसे की पुनरावृत्ति कहीं रायपुर में न हो…?
मुंबई के घाटकोपर इलाके में आंधी-तूफान ने मचाया कत्लेआम, होर्डिंग गिरने से 14 की मौत होर्डिंग्स का स्ट्रक्चर रिपोर्ट दें एजेंसियां: निगम आयुक्त शहर की सभी विज्ञापन एजेंसियां और उनके संचालक अपनी होर्डिंग की स्ट्रक्चरल जांचकर उसकी रिपोर्ट नगर निगम में प्रस्तुत करेंगे।
मुंबई के घाटकोपर इलाके में आंधी-तूफान ने मचाया कत्लेआम, होर्डिंग गिरने से 14 की मौत होर्डिंग्स का स्ट्रक्चर रिपोर्ट दें एजेंसियां: निगम आयुक्त शहर की सभी विज्ञापन एजेंसियां और उनके संचालक अपनी होर्डिंग की स्ट्रक्चरल जांचकर उसकी रिपोर्ट नगर निगम में प्रस्तुत करेंगे। जांच में यदि हो?र्डिंग ऐसे निकले जो आंधी तूफान से उड़ सकते हैं तो उसे सुधारने की जिम्मेदारी एजेंसी संचालक की होगी। ऐसा नहीं करने वाले एजेंसी संचालकों के खिलाफ निगम कार्रवाई करेगा। मंगलवार को निगम कमिश्नर ने नगर निवेश विभाग तथा सभी एजेंसी संचालकों की बैठक ली। मुंबई में आंधी-तूफान से एक विज्ञापन होर्डिंग गिरने के कारण 14 लोगों की मौत हो गई और 74 गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना कभी रायपुर में भी न हो, इसलिए ऐहतियान सभी हो?र्डिग्स की स्ट्रक्चरल जांच के निर्देश दिए गए। आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने विज्ञापन एजेंसियों के संचालको व प्रतिनिधियों से कहा कि निगम क्षेत्र की 90 से अधिक विज्ञापन एजेंसियों के संचालक व प्रतिनिधिगण अपनी लगायी होर्डिंग्स की स्ट्रक्चरल जांच करवाकर एक सप्ताह के भीतर इसका प्रमाण-पत्र नगर निगम के नगर निवेश विभाग को देंगे।
रायपुर। यूनीपोल को लेकर जनता से रिश्ता ने पूर्व में लगातार जनसुरक्षा के प्रभावित होने की खबरें प्रकाशित कर शासन को आगाह करते रहा है। निगम प्रशासन बकायदा बिना मापदंड़ वाले होर्डिंग्स लगाने वालों को नोटिस भी तलब किया था, जो आई-गई बात हो गई। मुबंई में होर्डिंग्स गिरने की घटना के बाद निगम प्रशासन फिर अलर्ट होकर सभी संबंधित एजेंसियों को नोटिस जारी कर यह प्रमाणित करने कहा है कि उनके लगाए गए होर्डिंग्स गिरेंगे नहीं और न ही जनहानि होगी। निगम ने तो अपनी सूचना से सतर्कता और अलर्ट रहने की जिम्मेदारी निभा ली है, लेकिन क्या एड एजेंसियों पर इसका असर होगा या पूर्व की तरह मनमानी जारी रहेगी। क्योंकि निगम से ज्यादा पावरफुल तो एड एजेंसियां है जो अपने मन के अनुसार ही काम करती है न कि निगम के आदेश के अनुसार ।
राजधानी में जगह -जगह होडिंग्स लगाने के अलग-अलग नियम कायदे होने के बाद भी अधिकारियों की मिली भगत से एड एजेंसियां और ठेकेदार मिलकर बिना सुरक्षा एनओसी लिए, बिना टेंडर पास कराए राजधानी के प्रमुख व्यस्ततम चौक चौराहों और मुख्यमार्गों में नियम विरूद्ध लगे र्होिडंग्स मौत का बनकर राजधानी वासियों पर कहर बरपा सकता है।
रायपुर नगर निगम में अधिकारियों की नहीं चलती है, यहां ठेकेदार और एड एजेंसियों की हरियाली वाला चश्मा चलता है जो राजधानीवासियों को मौत के मुंह में ढकेलने का काम कर रही है। निगम के तथाकथित जिम्मेदार कहे जाने वाले अधिकारी मात्र चिडिय़ा बैठाने में व्यस्त है। अधिकारियों को तो बस हरियाली से मतलब है साल-दो साल ने यहां से निकलकर कही कलेक्टर तो बन ही जाना है। शहर में ऐसे 40 चौक चौराहे है जहां बिना मापदंड के होर्डिंग्स लगे है जो कभी कहर बरपा सकती है। इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? क्या हादसा होने के बाद जागेंगे। हादसे से पहले व्यवस्थित कर शहर की जनता की जानमाल की हिफाजत कि कवायद क्यों नहीं कर रहे है। क्योंकि अधिकतर होर्डिंग्स अवैध और नियम विरूद्ध खड़े है। नगर निगम कमिश्नर को नोटिस देने के बजाय सीधे कार्रवाई करनी चाहिए ।
घाटकोपर में होर्डिंग गिरने से दर्दनाक हादसा
हाल ही में महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में उस वक्त हडक़ंप मच गया, जब घाटकोपर में होर्डिंग गिरने की वजह से दर्दनाक हादसा हो गया और कई लोग काल की गाल में समा गए. मुंबई के घाटकोपर इलाके में धूल भरी आंधी और बारिश के दौरान एक पेट्रोल पंप पर 100 फुट लंबा अवैध विज्ञापन होर्डिंग गिर गया, जिसमें मरने वालों की संख्या 14 हो गई है, जबकि 70 से अधिक घायल हुए हैं. बीएमसी ने बताया कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे में मरने वालों की संख्या 14 हो गई है. 43 घायलों का अब भी इलाज जारी है, जबकि 31 घायलों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने होर्डिंग गिरने के कारण लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘मुंबई के घाटकोपर क्षेत्र में होर्डिंग गिरने से अनेक लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुखद है. मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं. मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं तथा राहत और बचाव कार्य की सफलता की कामना करती हूं।’ एक अधिकारी ने बताया कि घाटकोपर इलाके में एक पेट्रोल पंप पर होर्डिंग गिरने से 14 लोगों की मौत हो जाने के बाद मुंबई पुलिस ने ‘ईगो मीडिया’ के मालिक और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है. मालिक भावेश भिंडे और अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 304 (गैर इरादतन हत्या), 338 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालकर गंभीर चोट पहुंचाना) और 337 (जल्दबाजी या लापरवाही से काम करके किसी अन्य व्यक्ति को चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने देर शाम घाटकोपर में होर्डिंग गिरने की घटना के बाद घटनास्थल का दौरा किया और मुंबई शहर में सभी होर्डिंग के ढांचों की लेखा परीक्षा का आदेश दिया. उन्होंने होर्डिंग गिरने से मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजन को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की. नगर निकाय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) की एक टीम उस स्थान पर पहुंच गई है जहां होर्डिंग गिरा था और तलाश एवं बचाव अभियान जारी है।
आंधी से 250 टन की होर्डिंग मौत बनकर गिरी
मुंबई में सोमवार को बारिश और आंधी ने भारी तबाही मचाई. यहां के घाटकोपर इलाके में धूल भरी आंधी और बारिश के दौरान एक पेट्रोल पंप पर लगा 100 फीट लंबा और 250 टन वजन का होर्डिंग गिर गया। होर्डिंग गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई. जबकि 70 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं। जबकि 78 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, बताया जा रहा है कि बारिश के चलते तमाम लोग घाटकोपर में सीएनजी पंप पर रुक गए थे. जबकि कुछ लोग अपने वाहनों में ईंधन लेने पहुंचे थे और तभी ये होर्डिंग गिर गया। होर्डिंग की चपेट में बालाजी शिंदे भी आ गए थे. उन्हें दो घंटे बाद रेस्क्यू किया गया। बालाजी शिंदे अपने वाहन में ईंधन भरवाने के लिए पेट्रोल पंप गए थे. उन्होंने बताया कि हमें एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने नवी मुंबई जाना था, वे जब सीएनजी पंप पर ईंधन डलवाने पहुंचे तो होर्डिंग गिर गया। इसी तरह स्वपनिल खुप्ते बारिश से बचने के लिए सीएनजी पंप पहुंचे थे. उन्होंने बताया कि तभी होर्डिंग गिर गया और वे इसके नीचे फंस गए. हालांकि, वे किसी तरह अपने आप से खुद को निकालने में सफल हुए. उन्होंने बताया कि लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे, लेकिन हम चाहकर भी कुछ नहीं कर पाए. स्वपनिल को आंख और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 2 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 2 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 2 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 4 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 6 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 6 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 6 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 6 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
MadhyaPradeshकहीं कटेगा वार्ड, कहीं बदलेगी सीट… इटारसी में 2027 नगरीय निकाय चुनाव से पहले परिसीमन की हलचल तेज 6 दिन पहले
MadhyaPradeshसीएम फेलोज, विकास गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन और प्रभावी मूल्यांकन सुनिश्चित करेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
