देश की बात, आपके शहर से
Covid-19: पलायन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका पर आज होगी सुनवाई
देश 17 बार पढ़ी गई

Covid-19: पलायन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका पर आज होगी सुनवाई

लॉकडाउन का सबसे ज्यादा प्रभाव दिहाड़ी श्रमिकों पर पड़ा है कोरोना वायरस (Covid-19) के कारण पूरे देश में 21 दिनों के लॉकडाउन लागू है. इस दौरान बड़ी संख्या में दिहाड़ी मजदूरों का पलायन हो रहा है.

Abhishek Raghuvanshi30 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

लॉकडाउन का सबसे ज्यादा प्रभाव दिहाड़ी श्रमिकों पर पड़ा है

तस्वीरों में खबर2 फोटो
Covid-19: पलायन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका पर आज होगी सुनवाई

कोरोना वायरस (Covid-19) के कारण पूरे देश में 21 दिनों के लॉकडाउन लागू है. इस दौरान बड़ी संख्या में दिहाड़ी मजदूरों का पलायन हो रहा है. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में एक याचिका दाखिल हुई थी.

नई दिल्ली. कोरोना वायरस (Covid-19) के कारण पूरे देश में 21 दिनों के लॉकडाउन लागू है. इस दौरान बड़ी संख्या में दिहाड़ी मजदूरों का पलायन हो रहा है. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में एक याचिका दाखिल हुई थी. इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को सुनवाई करेगी. देश की शीर्ष अदालत में एक वकील ने यह याचिका दाखिल की है. याचिका में प्रवासी मजदूर और उनके परिवारवालों को खाना, पानी और ठहरने के इंतजाम करने की मांग की गई थी.

कोर्ट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की सुनवाई
वकील अलख आलोक श्रीवास्तव की याचिका पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट ने सुनवाई की. श्रीवास्तव ने अपनी याचिका में पैदल अपने घर जा रहे दिहाड़ी मजदूरों और उनके परिजनों के लिए खाना, पानी और रहने की व्यवस्था की मांग की है.

सॉलिसिटर जनरल ने कहा- केंद्र और राज्य सरकारें उठा रही हैं जरूरी कदमचीफ जस्टिस एसए बोबडे ने याचिकाकर्ता वकील आलोक श्रीवास्तव को कहा कि हम अभी सरकार के जवाब को देखना चाहते हैं फिर कल (मंगलवार) हम इस पर सुनवाई कर सकते हैं. सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि केंद्र सरकार और सभी राज्य सरकारें स्थिति से निपटने के लिए तमाम कदम उठा रही है.

लॉकडाउन के कारण दिहाड़ी मजदूर घर जाने को मजबूर
लॉकडाउन की घोषणा के बाद तमाम करोबारी प्रतिष्ठान से लेकर सबकुछ बंद हो गया. इसके बाद दिहाड़ी मजदूर पैदल ही घरों की तरफ जाने लगे. कई राज्यों की सरकारें मजदूरों को उनके घर भेजने के लिए कई कदम उठा रही हैं. इस बीच केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों को लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करने का आदेश दिया है.

अब तक 29 लोगों की हुई मौत
बता दें, देश में अब तक कोरोना के 1,071 मामले सामने आए हैं और 29 लोगों की मौत हो गई है. इस बीच, 100 लोग इस जानलेवा बीमारी से ठीक होकर घर भी जा चुके हैं. पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन की घोषणा कर रखी है.

ये भी पढ़ें:

केजरीवाल ने पुलिस से कहा- निजामुद्दीन मरकज के मौलाना के खिलाफ दर्ज हो FIR

Covid-19: दिल्ली में 25 नए पॉजिटिव केस, संक्रमित मरीजों की संख्या 97 हुई

 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए दिल्ली-एनसीआर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 30, 2020, 11:59 PM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
कुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दियाMadhyaPradeshकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दिया 50 मिनट पहलेमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्यMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्य 1 घंटा पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित की 1 घंटा पहलेअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदमIndoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 1 घंटा पहलेअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारीIndoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 4 घंटे पहलेNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोनLifestyleNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोन 6 घंटे पहलेमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित किया 6 घंटे पहलेमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा कीMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 6 घंटे पहले
राहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारीDelhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 1 दिन पहलेराजस्थान हाईकोर्ट ने नवजात की मां के तबादले पर लगाई रोक, सरकार से नीति बनाने को कहाIndia Newsराजस्थान हाईकोर्ट ने नवजात की मां के तबादले पर लगाई रोक, सरकार से नीति बनाने को कहा 1 दिन पहलेअडानी-अंबानी समेत 21 मीडिया संस्थानों ने मोदी सरकार के निजता कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दीIndia Newsअडानी-अंबानी समेत 21 मीडिया संस्थानों ने मोदी सरकार के निजता कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी 1 दिन पहलेCS Lewis के Belfast प्रेरणास्रोत से नेटफ्लिक्स की Chronicles of NarniaLifestyleCS Lewis के Belfast प्रेरणास्रोत से नेटफ्लिक्स की Chronicles of Narnia 1 दिन पहलेHSBC ने $1 बिलियन शेयर बायबैक की घोषणा कीBusinessHSBC ने $1 बिलियन शेयर बायबैक की घोषणा की 1 दिन पहलेडोनाल्ड ट्रम्प का सबसे बड़ा आर्थिक चुनौती: कीमतें बढ़ती हुईBusinessडोनाल्ड ट्रम्प का सबसे बड़ा आर्थिक चुनौती: कीमतें बढ़ती हुई 1 दिन पहलेमौरीनो का प्लान पूरा हुआ, रियल मैड्रिड ने क्लासिको में जीत दर्ज कीSportsमौरीनो का प्लान पूरा हुआ, रियल मैड्रिड ने क्लासिको में जीत दर्ज की 1 दिन पहलेBBC Sport ने Wales डेब्यूंट्स पर अध्ययन किया, 1125 से 1224 तकSportsBBC Sport ने Wales डेब्यूंट्स पर अध्ययन किया, 1125 से 1224 तक 1 दिन पहले
↑