सैलरी मिलने के बाद न करें कैश की चिंता, सरकार ने बैंकों दिया ये आदेश
बैंकों में पर्याप्त नकदी की व्यवस्था की जा रही है. ज्यादातर संस्थानों में माह के शुरुआती 10 दिन में कर्मचारियों को वेतन जारी किया जाता है.
बैंकों में पर्याप्त नकदी की व्यवस्था की जा रही है.
ज्यादातर संस्थानों में माह के शुरुआती 10 दिन में कर्मचारियों को वेतन जारी किया जाता है. ऐसे में भविष्य में नकदी की कमी से निपटने के लिए सरकार ने सभी बैंकों को लेटर लिखकर निर्देश जारी किया है.
उल्लेखनीय है कि ज्यादातर संस्थानों में माह के शुरुआती 10 दिन में कर्मचारियों को वेतन जारी किया जाता है. कोरोना वायरस के सामुदायिक फैलाव को रोकने के लिए सरकार ने 24 मार्च से 21 दिन की सार्वजनिक पाबंदी लगायी है.
कोरोना वायरस संकट के दौरान प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत किसानों, वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं और दिव्यांगों को सीधे नकद हस्तांतरण से राशि भेजी जानी है. इसे देखते हुए भी बैंकों से पैसा निकालने के लिए शाखाएं खुली रखने को कहा गया है.
यह भी पढ़ें: RBI गवर्नर ने बताया COVID-19 से बचने का तरीका, कहा- डिजिटल पेमेंट करेंवेतन और जनधन खातों में पैसे ट्रांसफर को लेकर थी चिंता
एक वरिष्ठ बैंक अधिकारी ने प्रधानमंत्री किसान, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण, पेंशन खातों और जनधन खाताधारकों के बीच पैसे वितरण की वजह से बैंक शाखाओं में बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना जतायी है. इसके अलावा एक अप्रैल को लोगों का वेतन आने के चलते भी भारी संख्या में उनके शाखाओं पर पैसे निकालने आने की संभावना है.
सूत्रों ने बताया कि इन सभी कारणों को ध्यान में रखते हुए वित्त मंत्रालय के वित्त सेवा विभाग ने बैंकों से पर्याप्त मात्रा में नकदी की व्यवस्था करने को कहा है. साथ ही एटीएम मशीनों में भी पर्याप्त नकदी रखने का निर्देश दिया है ताकि इस बढ़ने वाली मांग को पूरा किया जा सके.
वित्त सेवा विभाग ने बैंकों दिया निर्देश
इसी के साथ वित्त सेवा विभाग ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासकों को पत्र लिखकर बैंक कर्मचारी, रिजर्व बैंक के कर्मचारी, एटीएम में नकदी पहुंचाने वाली कंपनियों के कर्मचारी, एटीएम मशीनों के रखरखाव वाले कर्मचारी और नकदी लाने-लेजाने वाले वाहनों का आसान आवागमन सुनिश्चित करने के लिए भी कहा है. विभाग ने इसके लिए उनसे जिला प्रशासन और पुलिस को अनिवार्य निर्देश देने के लिए भी कहा है.
यह भी पढ़ें: लॉकडाउन की वजह से बेरोजगारों को जल्द मिल सकती है राहत, सरकार दे सकती है सैलरी!
एटीएम तक पहुंचाया जा रहा पैसा
नकदी लाने-लेजाने का काम करने वाली कंपनी एसआईएस इंडिया के प्रबंध निदेशक रितुराज सिन्हा ने कहा कि उनकी कंपनी 10,000 अधिक नकदी वाहनों के माध्यम से पूरे देश की एटीएम मशीनों में नकदी पहुंचाने की पुरजोर कोशिश कर रही हैं. कंपनी वित्त सेवा विभाग और रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों के अनुरूप काम कर रही है.
वहीं भारतीय बैंक संघ और रिजर्व बैंक ने भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) को बैंकों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी डिजिटल भुगतान को निर्बाध रखना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.
यह भी पढ़ें: ICICI Bank ने शुरू की नई सर्विस, Whatsapp पर मिलेंगी ये जरूरी बैंकिंग सेवाएं
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए मनी से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: March 30, 2020, 11:52 PM IST

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दिया 52 मिनट पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्य 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित की 1 घंटा पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 1 घंटा पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 4 घंटे पहले
LifestyleNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोन 6 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित किया 6 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 6 घंटे पहले
Sportsअलोनसो की रणनीति में बदलाव: जॉन पेड्रो की चोट 8 घंटे पहले
Sportsआर्सेनल का फ्लीटवुड से हार: क्या आर्टेटा ने ज्यादा किया? 8 घंटे पहले
Health & Fitnessवेल्स में पूर्व कैदियों की ड्रग से संबंधित मौतें: रिपोर्ट में तिहाई से अधिक 9 घंटे पहले
TechnologySK Hynix के शेयर 8% से ऊपर, $25 बिलियन निवेश वापसी 11 घंटे पहले
TechnologyAmazon Prime Air का विस्तार: 500 शहरों में ड्रोन डिलीवरी और शोर की शिकायतें 11 घंटे पहले
LifestyleSony Bravia 6 OLED TV पर 40% तक की छूट, 55‑इंच सिर्फ $998 13 घंटे पहले
Lifestyleजिंजर मापने का तरीका: उंगली और सेंटीमीटर क्यों? 13 घंटे पहले
Businessकासिडी हचिन्सन पर DOJ का आरोप, ग्रैंड जूरी ने अस्वीकार किया 14 घंटे पहले
Delhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 1 दिन पहले
India Newsराजस्थान हाईकोर्ट ने नवजात की मां के तबादले पर लगाई रोक, सरकार से नीति बनाने को कहा 1 दिन पहले
India Newsअडानी-अंबानी समेत 21 मीडिया संस्थानों ने मोदी सरकार के निजता कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी 1 दिन पहले
LifestyleCS Lewis के Belfast प्रेरणास्रोत से नेटफ्लिक्स की Chronicles of Narnia 1 दिन पहले
BusinessHSBC ने $1 बिलियन शेयर बायबैक की घोषणा की 1 दिन पहले
Businessडोनाल्ड ट्रम्प का सबसे बड़ा आर्थिक चुनौती: कीमतें बढ़ती हुई 1 दिन पहले
Sportsमौरीनो का प्लान पूरा हुआ, रियल मैड्रिड ने क्लासिको में जीत दर्ज की 1 दिन पहले
SportsBBC Sport ने Wales डेब्यूंट्स पर अध्ययन किया, 1125 से 1224 तक 1 दिन पहले