Covid-19: पलायन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका पर आज होगी सुनवाई
लॉकडाउन का सबसे ज्यादा प्रभाव दिहाड़ी श्रमिकों पर पड़ा है कोरोना वायरस (Covid-19) के कारण पूरे देश में 21 दिनों के लॉकडाउन लागू है. इस दौरान बड़ी संख्या में दिहाड़ी मजदूरों का पलायन हो रहा है.
कोरोना वायरस (Covid-19) के कारण पूरे देश में 21 दिनों के लॉकडाउन लागू है. इस दौरान बड़ी संख्या में दिहाड़ी मजदूरों का पलायन हो रहा है. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में एक याचिका दाखिल हुई थी.
कोर्ट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की सुनवाई
वकील अलख आलोक श्रीवास्तव की याचिका पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट ने सुनवाई की. श्रीवास्तव ने अपनी याचिका में पैदल अपने घर जा रहे दिहाड़ी मजदूरों और उनके परिजनों के लिए खाना, पानी और रहने की व्यवस्था की मांग की है.
सॉलिसिटर जनरल ने कहा- केंद्र और राज्य सरकारें उठा रही हैं जरूरी कदमचीफ जस्टिस एसए बोबडे ने याचिकाकर्ता वकील आलोक श्रीवास्तव को कहा कि हम अभी सरकार के जवाब को देखना चाहते हैं फिर कल (मंगलवार) हम इस पर सुनवाई कर सकते हैं. सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि केंद्र सरकार और सभी राज्य सरकारें स्थिति से निपटने के लिए तमाम कदम उठा रही है.
लॉकडाउन के कारण दिहाड़ी मजदूर घर जाने को मजबूर
लॉकडाउन की घोषणा के बाद तमाम करोबारी प्रतिष्ठान से लेकर सबकुछ बंद हो गया. इसके बाद दिहाड़ी मजदूर पैदल ही घरों की तरफ जाने लगे. कई राज्यों की सरकारें मजदूरों को उनके घर भेजने के लिए कई कदम उठा रही हैं. इस बीच केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों को लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करने का आदेश दिया है.
अब तक 29 लोगों की हुई मौत
बता दें, देश में अब तक कोरोना के 1,071 मामले सामने आए हैं और 29 लोगों की मौत हो गई है. इस बीच, 100 लोग इस जानलेवा बीमारी से ठीक होकर घर भी जा चुके हैं. पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन की घोषणा कर रखी है.
ये भी पढ़ें:
केजरीवाल ने पुलिस से कहा- निजामुद्दीन मरकज के मौलाना के खिलाफ दर्ज हो FIR
Covid-19: दिल्ली में 25 नए पॉजिटिव केस, संक्रमित मरीजों की संख्या 97 हुई
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए दिल्ली-एनसीआर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: March 30, 2020, 11:59 PM IST

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित की 28 मिनट पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 30 मिनट पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 3 घंटे पहले
LifestyleNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोन 4 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित किया 4 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 4 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू किया 5 घंटे पहले
MadhyaPradeshइंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय की शासी निकाय की 24वीं बैठक में बजट तय 5 घंटे पहले
Health & Fitnessवेल्स में पूर्व कैदियों की ड्रग से संबंधित मौतें: रिपोर्ट में तिहाई से अधिक 8 घंटे पहले
TechnologySK Hynix के शेयर 8% से ऊपर, $25 बिलियन निवेश वापसी 9 घंटे पहले
TechnologyAmazon Prime Air का विस्तार: 500 शहरों में ड्रोन डिलीवरी और शोर की शिकायतें 10 घंटे पहले
LifestyleSony Bravia 6 OLED TV पर 40% तक की छूट, 55‑इंच सिर्फ $998 11 घंटे पहले
Lifestyleजिंजर मापने का तरीका: उंगली और सेंटीमीटर क्यों? 12 घंटे पहले
Businessकासिडी हचिन्सन पर DOJ का आरोप, ग्रैंड जूरी ने अस्वीकार किया 13 घंटे पहले
Businessवेल्स की पार्टियाँ बजट में बदलाव की मांग, M4 राहत सड़क पर जोर 14 घंटे पहले
Sportsमैनचेस्टर यूनाइटेड: मैट बुबी और एलेक्स फर्ग्यूसन के बाद माइक कैरिक 14 घंटे पहले
India Newsअडानी-अंबानी समेत 21 मीडिया संस्थानों ने मोदी सरकार के निजता कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी 1 दिन पहले
LifestyleCS Lewis के Belfast प्रेरणास्रोत से नेटफ्लिक्स की Chronicles of Narnia 1 दिन पहले
BusinessHSBC ने $1 बिलियन शेयर बायबैक की घोषणा की 1 दिन पहले
Businessडोनाल्ड ट्रम्प का सबसे बड़ा आर्थिक चुनौती: कीमतें बढ़ती हुई 1 दिन पहले
Sportsमौरीनो का प्लान पूरा हुआ, रियल मैड्रिड ने क्लासिको में जीत दर्ज की 1 दिन पहले
SportsBBC Sport ने Wales डेब्यूंट्स पर अध्ययन किया, 1125 से 1224 तक 1 दिन पहले
Health & Fitnessट्रस्ट ने डेज़ी हिल में ऑब्स्टेट्रिशियन भर्ती जारी रखी, 23 नवंबर से क्रैगावन में 1 दिन पहले
TechnologyMicrosoft ने 60,000 कर्मचारियों को स्वैच्छिक बायआउट की पेशकश की 1 दिन पहले
