ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है वहीं क्राइम ब्रांच और चंदन नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को पकड़ा है जिनके पास से 115 ग्राम ब्राउन शुगर और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है पकड़े गए दोनों बदमाश क्षेत्र के अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों को ब्राउन शुगर पाउडर की सप्लाई करते थे
क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी के मुताबिक क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि चंदन नगर क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल से दो बदमाश ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले हैं सूचना के बाद चंदन नगर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुखवीर द्वारा बताए गए स्थान के आसपास टीम द्वारा घेराबंदी की गई और बताए गए मोटरसाइकिल नंबर के आधार पर दो बदमाशों को पकड़ा जब इन्हें पकड़ा तो पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम राजा उर्फ राजकुमार पिता कमल सिसोदिया निवासी भावना नगर और मोनू उर्फ ऋतिक पिता राजू अरंडवाल धोबी निवासी नॉर्थ तोड़ा होना बताया जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से 115 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई मौके से ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जब उनके पुराने रिकार्ड खंगाल गए तो राजा उर्फ राजकुमार सिसोदिया के विरुद्ध कल 28 अपराध जिसमें एनडीपीएस लूट चोरी लड़ाई झगड़ा आर्म्स एक्ट आबकारी जैसे कई मामले दर्ज मिले वहीं दूसरे आरोपी मोनू उर्फ ऋतिक के खिलाफ 10 मामले डकैती छेड़छाड़ लड़ाई झगड़ा जैसे पंजीबद्ध मिले हैं पकड़े गए दोनों बदमाशों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है
