इंदौर के पालदा क्षेत्र में उद्योग नगर जहां पर तमाम फैक्ट्रियां हैं उसमें से एक फैक्टरी पर नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित प्लास्टिक प्रोडक्ट को जप्त किया निगम अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम इस क्षेत्र में सर्वे कर रही थी जहां पर इस फैक्ट्री वालों ने निगम के अधिकारी कर्मचारियों को देखकर तुरंत फैक्ट्री को बंद करने की कोशिश की गई जिसमें संदेह हुआ की कुछ गलत हो रहा है निगम के संपूर्ण टीम जब अंदर प्रवेश किया तो प्लास्टिक प्रोडक्ट जिसमें गिलास या अन्य प्रोडक्ट बनाए जा रहे थे जिसे निगम ने प्रतिबंधित करके रखा है यहां से तीन टन से अधिक प्लास्टिक प्रोडक्ट जप्त किया है और 1 लाख से अधिक का जुर्माना भी लगाया गया है बाकी आगे की कार्रवाई प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पर करेगा
पालदा स्थित यह इस प्लास्टिक प्रोडक्ट वाली इस कंपनी पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में भी कार्रवाई करते हुए कहा कि हमने 2022 में ही इनका लाइसेंस रद्द कर दिया गया था यह जो प्लास्टिक प्रोडक्ट बना रहे हैं यह प्रतिबंध प्रोडक्ट है इनको यह अनुमति नहीं थी अवैध रूप से बनाया गया था अभी हम इनका वजन कर रहे हैं कितनी क्वांटिटी निकलता है अगर आवश्यकता पड़ी तो उनके लाइसेंस भी हम निरस्त कर देंगे
