
✓आरोपियों के कब्जे से कुल 115 ग्राम ब्राउन शुगर व 01 मोटर सायकल (कुल मशरूका क़ीमती करीब 12 लाख 7 हज़ार रु.)जप्त।
✓आरोपी इन्दौर शहर मैं युवाओं एवं आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को ब्राउन शुगर पाउडर की सप्लाई करते थे ।
✓आदतन आरोपी राजा उर्फ राजकुमार सिसोदिया के विरुद्ध कुल 28 अपराध Ndps, लूट, नकब्जानी, लड़ाई झगडे, आर्म्स एक्ट एवं आबकारी एक्ट के एवं आरोपी मोनू उर्फ ऋतिक के विरुद्ध 10 अपराध डकैती, छेड़छाड़, लड़ाई झगडे के पहले से है पंजीबद्ध।
इसी अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । इसी दौरान क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर तंत्र से सूचना मिली कि, चंदन नगर थाना क्षेत्र में दो व्यक्ति ब्राउन शुगर की तस्करी करने मोटर साइकिल आने वाले है। उक्त सूचना पर क्राईम ब्रांच व थाना चंदन नगर की संयुक्त कार्यवाही में मुखबिर के बताये स्थान पर आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा, जिन्होने पूछताछ में अपना नाम (1). राजा उर्फ राजकुमार पिता कमल सिसोदिया उम्र 32 वर्ष निवासी 48 भावना नगर थाना भंवरकुवा इंदौर बाल निवास पलास परिसर आइडिया मल्टी इंदौर, (2). मोनू उर्फ ऋतिक पिता राजू अरंडवाल धोबी उम्र 24 वर्ष निवासी नॉर्थ तोड़ा थाना सेंट्रल कोतवाली इंदौर का बताया ।
मौके पर आरोपियों की नियमानुसार तलाशी लेते उनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 115 ग्राम ब्राउन शुगर एवं 01 Bajaj Pulsar मोटर सायकल (कुल मसरूका 12,07,000 रुपए) जप्त की गयी। आरोपियों के विरूद्ध थाना चंदन नगर पर अपराध धारा 8/21 Ndps एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर ) की सप्लाई कर शहर की युवा पीढ़ी को नशे की लत लगाने का एवं आदतन आरोपियों के बीच अपना नेटवर्क फैलाकर काम करते थे।

