भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी ने नामांकन भरने के साथ ही अपना जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। आज उन्होंने क्षेत्र क्र. 1 के वॉर्ड 9 सहित अन्य वार्ड में घर-घर दस्तक दी और प्रधानमंत्री मोदी जी के हाथ मजबूत करने की अपील की।
शंकर लालवानी का भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर मंत्री निखिल सोनी व भाजपा नेता अशोक यादव , चन्दन बेस, सर्वेश तिवारी , संदीप रघुवंशी द्वारा विभिन्न मंचों से जोरदार स्वागत किया गया।
जनसंपर्क के दौरान शंकर लालवानी ने मतदाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदान करने की अपील की। किला मैदान पर फ्रूट व्यापारियों ने भी स्वागत किया। कुमार खाड़ी में सैकड़ों महिलाओं ने स्वागत कर आशीर्वाद दिया। लालवानी ने कहा कि जनता का आशीर्वाद देश हित में मिले, यही अपील करता हूं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस क्षेत्र से 50 हजार से अधिक मतों से जीत होना चाहिए।
इस धुआंधार जनसंपर्क में पुर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय , पुर्व महापौर डाक्टर उमा शशि शर्मा , एमआईसी सदस्य निरंजन सिंह चौहान , पुर्व पार्षद राजेंद्र रघुवंशी , पार्षद राहुल जायसवाल के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान मतदान प्रतिशत बढ़ाने की अपील भी की गई
