अमेरिका ने UNSC में बदलाव का समर्थन किया:एलन मस्क के बयान पर कहा- संस्थान को 21वीं सदी के लायक बनाना जरूरी
अमेरिका विदेश विभाग के उप प्रवक्ता वेदांत पेटल ( फाइल) संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की परमानेंट सीट को लेकर एलन मस्क के बयान पर अमेरिका की प्रतिक्रिया सामने आई है।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की परमानेंट सीट को लेकर एलन मस्क के बयान पर अमेरिका की प्रतिक्रिया सामने आई है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वेदांत पटेल ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा, “अमेरिका UNSC समेत संयुक्त राष्ट्र के दूसरे संस्थानों में सुधार का समर्थन करता है। इन संस्थानों में कुछ बदलावों की जरूरत हैं।”
वेदांत पटेल ने आगे कहा, “राष्ट्रपति ने UN की बैठक में भी इस बारे में बात की है। हम UNSC में सुधारों का समर्थन करते हैं, ताकि यह 21वीं सदी के लायक हो सके। हम किसी एक सुधार का फिलहाल जिक्र नहीं कर रहे हैं। लेकिन यह तय है कि UNSC में बदलाव की जरूरत है।”
‘भारत को परमानेंट सीट न देना बेतुका’
टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने जनवरी में भारत को UNSC में स्थायी सदस्यता न देने को बेतुका बताया था। मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था , “कुछ चीजों पर UN में संशोधन की जरूरत है। लेकिन कुछ देश अपनी शक्ति को नहीं छोड़ना चाहते हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत के पास UNSC में परमानेंट सीट न होना बेतुका है।
अफ्रीका को भी सामूहिक रूप से एक स्थायी सीट मिलनी चाहिए। मस्क ने यह टिप्पणी संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस द्वारा UNSC के स्थायी देशों में किसी भी अफ्रीकी देश की मौजूदगी न होने पर चिंता जताने के बाद आई थी।
लंबे समय से भारत कर रहा मांग
भारत लंबे समय से संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता की मांग कर रहा है। भारत स्थायी सीट के जरिए विकासशील देशों का प्रतिनिधित्व करना चाहता है। अब अमेरिका के समर्थन के बाद देश की मांग को और गति मिली है। भारत लगातार देशों से UNSC में स्थायी सदस्यता के लिए समर्थन जुटा रहा है।
‘UNSC की सीट के लिए और कितना इंतजार करें’
इससे पहले जनवरी में, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता के लिए बढ़ते वैश्विक समर्थन पर जोर दिया था। मार्च में UN में भारत की परमानेंट प्रतिनिधि रुचिरा कम्बोज ने कहा था कि सुरक्षा परिषद में सुधारों पर चर्चा 1990 के दशक में शुरू हुई थी। दुनिया और हमारी आने वाली पीढ़ियों को अब और कितना इंतजार करना होगा? हम और इंतजार नहीं कर सकते।
रुचिरा कम्बोज ने सुझाव दिया था कि अगले साल UN की 80वीं सालगिरह है और सितंबर में एक अहम शिखर सम्मेलन होने वाला है। ऐसे मौकों पर इन जरूरी सुधारों को पेश किया जाना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी ने भी चुनावों से पहले अपने संकल्प पत्र में संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद में परमानेंट सीट देने का वादा किया है।
UNSC में इसलिए स्थायी सदस्यता चाहता है भारत
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यानी UNSC संयुक्त राष्ट्र के छह प्रमुख अंगों में से एक है। यह UN की सबसे पावरफुल संस्था है। इस पर अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने और संयुक्त राष्ट्र चार्टर में किसी भी बदलाव को मंजूरी देने की जिम्मेदारी है।
कुछ मामलों में UNSC अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को बनाए रखने या बहाल करने के लिए प्रतिबंध लगाने या बल उपयोग करने का सहारा ले सकती है। यानी अगर भारत भी UNSC का परमानेंट मेंबर बन गया तो दुनिया के किसी भी बड़े मसले पर उसकी सहमति जरूरी होगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldफ्रांस में प्रचंड विरोध, 1,000 से अधिक गिरफ्तार 15 मिनट पहले
Worldइज़राइल में चुनाव से पहले हजारों ने नेतन्याहू सरकार पर विरोध किया 6 घंटे पहले
Worldनैरोबी इमारत ढहने से दो बचाए, पाँच गुम 7 घंटे पहले
Worldअमेरिका में डेटा सेंटर विस्तार पर चुनावी चुनौती बढ़ रही है 13 घंटे पहले
WorldUN मुख्यालय न्यूयॉर्क: 7 रोचक तथ्य और इतिहास 18 घंटे पहले
World2026 के मिडटर्म चुनाव: 10 राज्य जो तय करेंगे सीनेट का नियंत्रण 18 घंटे पहले
Worldपोलैंड-भारत: रक्षा, व्यापार और निवेश में गहरी साझेदारी की दिशा 18 घंटे पहले
Worldशेरेमेतेवो हवाई अड्डा फिर से खुला, यूक्रेनी ड्रोन खतरे के बाद 18 घंटे पहले
Worldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 7 दिन पहले
Worldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 7 दिन पहले
Worldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 7 दिन पहले
World31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 8 दिन पहले
Worldओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध मारा 8 दिन पहले
Worldट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द की 8 दिन पहले
Worldरूस ने पर्सन-टू-पर्सन क्रिप्टो ट्रेड पर प्रतिबंध 2027 में 8 दिन पहले
WorldEU ने रूसी नागरिकों के लिए शेंगेन वीज़ा पर सीमित वैधता पर विचार किया 8 दिन पहले
Worldरियाद एयरपोर्ट पर भारतीय नागरिक की मौत, 10 घायल 12 दिन पहले
WorldStarlink का ब्लैक मार्केट खतरा: भारत में लॉन्च पर रोक 12 दिन पहले
Worldईरान ने सीमाओं पर 50 से अधिक सैन्य इकाइयाँ तैनात कीं 14 दिन पहले
Worldडोनाल्ड ट्रम्प ने नवी पिलाय को नोबेल शांति पुरस्कार देने पर आलोचना की 14 दिन पहले
Worldपनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित किया 14 दिन पहले
WorldFlydubai सह-पायलट ने 9/11 से प्रेरित होकर बेंगुरियन एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमला योजना बनाई 14 दिन पहले
Worldमोंटेनेग्रो ने राइबर को सुरक्षा कारणों से निष्कासित किया 14 दिन पहले
Worldरूसी कब्जे वाले ओलेश्की में नागरिक भूख और बमबारी से जूझ रहे 14 दिन पहले


