देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 0 बार पढ़ी गई

केन्या के मिलिट्री चीफ की हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत:9 और लोगों की जान गई; राष्ट्रपति रुटो ने 3 दिनों के शोक की घोषणा की

राष्ट्रपति रुटो ने पिछले साल अप्रैल में ओगोला को डिफेंस फोर्स का चीफ नियुक्त किया था। केन्या के मिलिट्री चीफ फ्रांसिस ओमोंडी ​​​​ओगोला की गुरुवार को हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई।

Abhishek Raghuvanshi19 अप्रैल 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

केन्या के मिलिट्री चीफ फ्रांसिस ओमोंडी ​​​​ओगोला की गुरुवार को हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई। उनके साथ हेलीकॉप्टर पर सवार 9 और लोगों की भी जान चली गई। केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने एक टेलीविजन संबोधन में घटना की जानकारी दी। उन्होंने शुक्रवार से अगले तीन दिनों तक राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, रुटो ने अपने संबोधन में कहा कि एक हेलीकॉप्टर हादसे में जनरल फ्रांसिस ओगोला और सेना के नौ अन्य सदस्यों की जान चली गई। दुर्घटना में दो लोग बच गए। यह हादसा गुरुवार दोपहर में हुआ।

तस्वीरों में खबर2 फोटो
राष्ट्रपति रुटो ने पिछले साल अप्रैल में ओगोला को डिफेंस फोर्स का चीफ नियुक्त किया था। - Dainik Bhaskarहेलीकॉप्टर क्रैश में मारे गए लोगों के शव को गुरुवार देर रात नैरोबी लाया गया।

राष्ट्रपति रुटो ​​​​​​ने आगे कहा- बतौर कमांडर-इन-चीफ मेरे और पूरे केन्या डिफेंस फोर्सेज के लिए एक दुख का समय है। आज का दिन देश के लिए सबसे दुर्भाग्यपूर्ण है। हमने अपने सबसे बहादुर जनरलों में से एक को खो दिया।

उड़ान भरने के तुरंत बाद क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर
​​​​​​​रुटो के मुताबिक, मिलिट्री चीफ ओगोला देश के उत्तरी रिफ्ट क्षेत्र में सैनिकों से मिलने और स्कूल नवीकरण के काम का निरीक्षण करने के लिए दोपहर में नैरोबी से रवाना हुए थे। हालांकि, उड़ान भरने के कुछ देर बाद हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया।

हादसे का कारण पता लगाने के लिए जांच अधिकारियों की एक टीम को मौके पर भेजा गया है। गुरुवार देर रात मृतकों के शव को भी नैरोबी ​​​​​​​लाया गया।

कौन थे मिलिट्री चीफ फ्रांसिस ​​​​​​​ओगोला ​​​​​​?
स्टेट ब्रॉडकास्टर केन्या ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (KBC) के अनुसार, 61 साल के​​​​​​​ ओगोला सर्विस के दौरान मरने वाले देश के पहले मिलिट्री चीफ हैं। उन्होंने 1984 में केन्या डिफेंस फोर्सेज जॉइन की थी। केन्या एयर फोर्स में तैनात होने से पहले ओगोला 1985 में दूसरे लेफ्टिनेंट बने थे।

राष्ट्रपति विलियम रुटो ने 2023 में ओमोंडी ​​​​ओगोला को जनरल पद पर प्रमोट किया था। ओगोला को चीफ ऑफ डिफेंस फोर्स नियुक्त किया गया। इससे पहले तक वे वाइस चीफ ऑफ डिफेंस फोर्स के पद पर थे।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
ट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 5 दिन पहलेलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन कियाWorldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 7 दिन पहलेईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहाWorldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 7 दिन पहलेमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तारWorldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 7 दिन पहले31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या कीWorld31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 8 दिन पहलेओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध माराWorldओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध मारा 8 दिन पहलेट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द कीWorldट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द की 8 दिन पहलेरूस ने पर्सन-टू-पर्सन क्रिप्टो ट्रेड पर प्रतिबंध 2027 मेंWorldरूस ने पर्सन-टू-पर्सन क्रिप्टो ट्रेड पर प्रतिबंध 2027 में 8 दिन पहले
सऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रियाWorldसऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रिया 12 दिन पहलेरियाद एयरपोर्ट पर भारतीय नागरिक की मौत, 10 घायलWorldरियाद एयरपोर्ट पर भारतीय नागरिक की मौत, 10 घायल 12 दिन पहलेStarlink का ब्लैक मार्केट खतरा: भारत में लॉन्च पर रोकWorldStarlink का ब्लैक मार्केट खतरा: भारत में लॉन्च पर रोक 12 दिन पहलेईरान ने सीमाओं पर 50 से अधिक सैन्य इकाइयाँ तैनात कींWorldईरान ने सीमाओं पर 50 से अधिक सैन्य इकाइयाँ तैनात कीं 14 दिन पहलेडोनाल्ड ट्रम्प ने नवी पिलाय को नोबेल शांति पुरस्कार देने पर आलोचना कीWorldडोनाल्ड ट्रम्प ने नवी पिलाय को नोबेल शांति पुरस्कार देने पर आलोचना की 14 दिन पहलेपनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित कियाWorldपनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित किया 14 दिन पहलेFlydubai सह-पायलट ने 9/11 से प्रेरित होकर बेंगुरियन एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमला योजना बनाईWorldFlydubai सह-पायलट ने 9/11 से प्रेरित होकर बेंगुरियन एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमला योजना बनाई 14 दिन पहलेमोंटेनेग्रो ने राइबर को सुरक्षा कारणों से निष्कासित कियाWorldमोंटेनेग्रो ने राइबर को सुरक्षा कारणों से निष्कासित किया 14 दिन पहले
↑