देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 3 बार पढ़ी गई

ईरान ने जब्त किए जहाज से रिहा किए पाकिस्तानी:भारतीयों की जानकारी नहीं; विदेश मंत्रालय ने कहा था- हमारे अधिकारी उनके संपर्क में हैं

फुटेज उस वक्त की है जब ईरान की सेना ने भारत आ रहे जहाज को कब्जे में लिया था। ईरान ने ओमान की खाड़ी से जब्त किए जहाज पर मौजूद पाकिस्तान के दोनों नागरिकों को रिहा कर दिया है।

Abhishek Raghuvanshi17 अप्रैल 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
फुटेज उस वक्त की है जब ईरान की सेना ने भारत आ रहे जहाज को कब्जे में लिया था। - Dainik Bhaskar
फुटेज उस वक्त की है जब ईरान की सेना ने भारत आ रहे जहाज को कब्जे में लिया था।

ईरान ने ओमान की खाड़ी से जब्त किए जहाज पर मौजूद पाकिस्तान के दोनों नागरिकों को रिहा कर दिया है। पाकिस्तान के मीडिया हाउस जियो टीवी के मुताबिक पाकिस्तानी नागरिक मुल्क लौट सकते हैं। दोनों पाकिस्तानी नागरिकों में से एक जहाज पर चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के तौर पर काम कर रहा था।

दरअसल, इजराइल पर हमले से पहले ईरान ने भारत आ रहे पुर्तगाल के झंडे वाले एक जहाज को ओमान की खाड़ी में होर्मुज पास से जब्त किया था। इसकी जानकारी 13 अप्रैल को दी गई थी। इस पर 25 क्रू मेंबर मौजूद थे जिनमें 17 भारतीय भी हैं। इन्हें लेकर विदेश मंत्रालय की तरफ से कोई नई जानकारी नहीं दी गई है। 14 अप्रैल को बताया गया था कि ईरान में भारतीय अफसर उनसे मुलाकात करेंगे।

होर्मुज पास जहां से ईरान ने जहाज को कब्जे में लिया…

भारत ने अब तक क्या किया?
जब्त किए जहाज पर भारतीयों के होने की पुष्टि होते ही न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी कि भारत डिप्लोमेटिक चैनल्स के जरिए उन्हें छुड़ाने की कोशिश कर रहा है।

इसके बाद 14 अप्रैल को विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया कि इस मामले को लेकर उन्होंने ईरान के विदेश मंत्री से बात की है। उन्होंने बताया कि भारतीय अधिकारियों को जल्द क्रू में शामिल भारतीय नागरिकों से मिलने की इजाजत दी जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब्त किए गए जहाज पर मौजूद 17 भारतीयों में केरल की एक महिला भी है। इसकी जानकारी जहाज की कंपनी ने दी है। उसका नाम एंटेसा जोसेफ बताया गया है। वहीं, महिला के परिवार वालों का आरोप है कि केरल के मुख्यमंत्री ने विदेश मंत्रालय को क्रू मेंबर्स को छुड़ान के लिए जो लेटर लिखा है उसमें एंटेसा का नाम नहीं है।

भारत आ रहे जहाज के साथ क्या हुआ था?
13 अप्रैल को होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक इजराइली अरबपति के जहाज MCS एरीज को ईरान की सेना ने कब्जे में ले लिया था। ईरान के रेवाल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडो UAE से रवाना हुए जहाज पर एक हेलीकॉप्टर से उतरे थे। ईरान ने आरोप लगाया था कि जहाज बिना इजाजत उनके इलाके से गुजर रहा था।

जहाज लंदन बेस्ड जोडिएक मैरीटाइम कंपनी की बताई गई है। इसमें इजराइली अरबपति की हिस्सेदारी है।

होर्मुज पास से गुजरता है दुनिया का 20% तेल
ईरान ने जिस होर्मुज पास से भारत आ रहे जहाज पर कब्जा किया है वहां से दुनिया का 20% तेल गुजरता है।

ईरानी सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA ने 2023 में दावा किया था कि ईरान ने होर्मुज पास में कई सौ बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलें तैनात की हैं। जो एक के बाद एक लगातार कई टारगेट पर हमला कर सकती हैं।

न सिर्फ ईरान बल्कि अमेरिका ने भी तेजी से इस इलाके में सैनिकों और हथियारों की तैनाती की थी। अमेरिका ने अपना A-10 थंडरबोल्ट 2 वॉरप्लेन, F-16 और F-35 फाइटर जेट तैनात किए हैं। इसके अलावा अमेरिका के कई युद्धपोत भी इस इलाके में मौजूद हैं।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
ईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहाWorldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 7 दिन पहलेमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तारWorldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 7 दिन पहले31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या कीWorld31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 8 दिन पहलेओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध माराWorldओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध मारा 8 दिन पहलेट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द कीWorldट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द की 8 दिन पहलेरूस ने पर्सन-टू-पर्सन क्रिप्टो ट्रेड पर प्रतिबंध 2027 मेंWorldरूस ने पर्सन-टू-पर्सन क्रिप्टो ट्रेड पर प्रतिबंध 2027 में 8 दिन पहलेEU ने रूसी नागरिकों के लिए शेंगेन वीज़ा पर सीमित वैधता पर विचार कियाWorldEU ने रूसी नागरिकों के लिए शेंगेन वीज़ा पर सीमित वैधता पर विचार किया 8 दिन पहलेटेस्ला का रोडस्टर सुपरकार: 2 सेकंड से कम में 0-60 मील/घंटाWorldटेस्ला का रोडस्टर सुपरकार: 2 सेकंड से कम में 0-60 मील/घंटा 9 दिन पहले
Starlink का ब्लैक मार्केट खतरा: भारत में लॉन्च पर रोकWorldStarlink का ब्लैक मार्केट खतरा: भारत में लॉन्च पर रोक 12 दिन पहलेईरान ने सीमाओं पर 50 से अधिक सैन्य इकाइयाँ तैनात कींWorldईरान ने सीमाओं पर 50 से अधिक सैन्य इकाइयाँ तैनात कीं 14 दिन पहलेडोनाल्ड ट्रम्प ने नवी पिलाय को नोबेल शांति पुरस्कार देने पर आलोचना कीWorldडोनाल्ड ट्रम्प ने नवी पिलाय को नोबेल शांति पुरस्कार देने पर आलोचना की 14 दिन पहलेपनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित कियाWorldपनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित किया 14 दिन पहलेFlydubai सह-पायलट ने 9/11 से प्रेरित होकर बेंगुरियन एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमला योजना बनाईWorldFlydubai सह-पायलट ने 9/11 से प्रेरित होकर बेंगुरियन एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमला योजना बनाई 14 दिन पहलेमोंटेनेग्रो ने राइबर को सुरक्षा कारणों से निष्कासित कियाWorldमोंटेनेग्रो ने राइबर को सुरक्षा कारणों से निष्कासित किया 14 दिन पहलेरूसी कब्जे वाले ओलेश्की में नागरिक भूख और बमबारी से जूझ रहेWorldरूसी कब्जे वाले ओलेश्की में नागरिक भूख और बमबारी से जूझ रहे 14 दिन पहलेमॉस्को टाइम्स को ‘अनचाहे’ के रूप में नामित, पत्रकारों पर खतराWorldमॉस्को टाइम्स को ‘अनचाहे’ के रूप में नामित, पत्रकारों पर खतरा 15 दिन पहले
↑