
✓आरोपियों के द्वारा बिना नम्बर की टु व्हीलर अपाचे का उपयोग कर राह चलती महिलाओ से गले में पहनी चैन छीनकर घटना को दिया था अंजाम ।
✓आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टु व्हीलर वाहन एवं लूटी हुई सोने की चैन बरामद ।
✓आदतन आरोपी रवि के विरूद्ध पूर्व में भी कई लुट के 04 प्रकरण पहले से है पंजीबद्ध ।

इंदौर शहर में अपराध नियंत्रण हेतु क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा लूट, चोरी, नकबजनी आदि संपत्ति संबंधी प्रकरणो में अज्ञात फरार आरोपियों की धरपकड़ लगातार की जा रही है इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच इंदौर की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पुराना चैन स्नेचर जिसका हुलिया लसूडिया की घटना में चैन स्नेचिग की घटना में फुटैज से मिल रहा है बाद मुखबीर सुचना पर थाना अपराध शाखा एवं थाना लसूडिया इंदौर के संयुक्त कार्यवाही करते आरोपी (1).दिलीप पिता संतोष पगारे उम्र 31 साल निवासी शांति नगर मुसाखेडी इन्दौर, (2).रवि पिता स्व चन्द्रकुमार पाटनी उम्र 43 साल निवासी देवदर्शन अपार्टमेंट टेलीफोन नगर इन्दौर को घेराबंदी कर पकडा गया, जिससे पुछताछ करते आरोपी के द्वारा थाना लसूडिया क्षेत्र में चैन स्नेचिग की घटना करना स्वीकार किया ।
आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उस पर कर्ज बहुत ज्यादा हो गया है तथा कर्ज उतारने एवं जल्दी पैसा कमाने की चाहत में दिनांक 15.12.2023 को लूसडिया थाना क्षेत्र में दोपहर के समय फरियादी बाम्बे हास्पिटल सर्विस रोड पर स्कुटी पर जा रही थी तभी आरोपियों द्वारा उनके गले में पहनी सोने की चैन छीनकर अपनी मोटर सायकल से फरार हो गया थे, जिसके संबंध में फरियादी द्वारा थाना लसूडिया इंदौर पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 392 भादवि का पंजीबद्ध कराया गया था ।
आरोपी के कब्जे से घटना में गया मश्रुका 01 सोने की चैन एवं घटना में प्रयोग किया गया दो पहिया वाहन बरामद कर, आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम कार्यवाही थाना लसूडिया पुलिस के द्वारा की जा रही है जिसमे आरोपी से अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है ।

