इंदौर में एक बार फिर ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है । जिसमें डॉक्टर दंपति को 52 घंटे तक ऑनलाइन बंधक बनाए रखा और आठ लाखों रुपए की ठगी की घटना को अंजाम दिया । पैसा खत्म होने के बाद ठगों ने फोन काट दिया पूरे मामले की डॉक्टर दंपति ने इंदौर क्राइम ब्रांच से शिकायत की है ।
दरअसल मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर शहर में लगातार लोगों के साथ ठगी की वारदातें होती नजर आ रहे हैं । जिसमें पढ़े लिखे एमबीबीएस डॉक्टर भी अब ठगी का शिकार हो रहे हैं । ऐसा ही एक मामला इंदौर का सामने आया जिसमें एमबीबीएस डॉक्टर के साथ लाखो की ठगी की घटना को ठगों ने अंजाम दे दिया और घटना को अंजाम देने के लिए डॉक्टर दंपति को 53 घंटे तक ऑनलाइन बंधक बनाए रखा । इस पूरे मामले में डॉक्टर दंपति ने इंदौर क्राइम ब्रांच से शिकायत की है । इंदौर क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक डॉक्टर दंपति के पास एक कोरियर कंपनी से कॉल आया था। कि उनके द्वारा भेजे गए कोरियर में एमडीएमए ड्रग थाईलैंड में पकड़ा है। जिसके लिए उनको अब मुंबई कस्टम विभाग से संपर्क करना होगा । इसके तुरंत बाद डॉक्टर दंपति के पास एक फर्जी कस्टम विभाग से कॉल आता है। और डॉक्टर दंपति को मुंबई आने का कहा जाता है इसके बाद ऑनलाइन बयान दर्ज कराने का कहकर कहा 53 घंटे तक डॉक्टर दंपति से पूछताछ करते रहे इस दौरान डॉक्टर दंपति को अंग ट्रांसप्लांट, १५ बच्चों का अपहरण कर अंग ट्रांसप्लांट की बात को लेकर पूछताछ की जाती है इस दौरान ठगो ने डॉक्टर संपत्ति से अलग अलग अकाउंट में आठ लाख रुपए ज्यादा रुपए ट्रांसफर करवा लिए जब डॉक्टर दंपति के पास पैसा खत्म हो गया तो ठगों ने अप शब्द कहने के बाद फोन काट दिया अब इस पूरे मामले में इंदौर क्राइम ब्रांच बारीक से जांच करने में जुटी हुई तो है लेकिन ऑनलाइन डाटा मांगने में लगभग 6 महीने का वक्त क्राइम ब्रांच को भी लगेगा । इसके बाद आरोपियों की जानकारी मिल सकेगी। हालांकि पुलिस ठगों को जल्द पकड़ने का दावा करती नजर आ रही है।
