
✓आरोपी के कब्जे से 20 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (ब्राऊन शुगर) (अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 2 लाख रुपए ) की जप्त।
✓आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम, चोरी, लड़ाई झगड़े, जान से मरने की धमकी आदि के 01 दर्जन से अधिक अपराध पहले से है पंजीबद्ध।
इन्दौर – क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से लगातार आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । इसी तारतम्य में क्राइम ब्रांच टीम व थाना बाणगंगा को न्यू विजय नगर चौराहा भोरासाला रोड चेकिंग के दौरान रोड तरफ से पैदल पैदल आ रहा था जो पुलिस चेकिंग को देख कर पलटकर जाने लगा जिसे पुलिस टीम द्वार घेराबंदी कर पकड़ा व चेक किया गया, जिससे नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम (1) मनीष उर्फ मोंटू पिता पदम जयसवाल निवासी महेश यादव नगर बाणगंगा इंदौर का होना बताया ।
आरोपी की तलाशी लेते उसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) कुल 20 ग्राम (अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 02 लाख रुपए) की जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना बाणगंगा पर अपराध धारा 8/21 एन.डी.पी.एस. एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

