कई सालों बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इंदौर दुग्ध संघ अध्यक्ष मोतीसिंह पटेल को कांग्रेस से देपालपुर विधानसभा का प्रभारी बनने के बाद अब कांग्रेस में जान आ गई है। लोकसभा चुनाव सिर पर है इसको लेकर कांग्रेस बूथ स्तर पर डोर टू डोर जाकर प्रदेश में 20 वर्षों से काबिज भाजपा की सरकार और देश में 10 वर्षों से काबिज भाजपा की सरकार ने जो वादे जनता से किए थे उन वादों की वादा खिलाफी की विरुद्ध प्रदर्शन कर जनता और लोकतंत्र की आवाज को बुलंद किया जाएगा इसको लेकर शनिवार 6 अप्रैल 2024 को शाम 4 बजे देपालपुर नगर के विजय स्तंभ चौक पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल, कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय बम आमसभा को संबोधित करेंगे। सभा की जगह चयन और भोजन स्थल चयन और अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी हो इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव, विधानसभा प्रभारी मोतीसिंह पटेल, राधेश्याम पटेल कृपाराम सोलंकी, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश बड़वाया, मोहन चौधरी, नरेंद्र मकवाना, मजीद खान, पावन जाट, जगदीश भावसार, देवकरण गुर्जर, वीरेंद्र सेठिया, रघुनाथ सिंह मौर्य, भगत मंडलोई, मिथलेश जोशी, मोहन पटेल, रामचरण दयाल, यशवंत अंजना, निराला डागर की उपस्थिति में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
