बीती रात एयरपोर्ट रोड़ स्थित प्राचीन हंसदास मठ पर श्री हंसपीठाधीश्वर महामंडलेश्वर 1008 श्री महंत रामवरणदासजी महाराज के पावन सानिध्य में सुगंधित फूलों की होली के साथ फाग उत्सव आयोजित किया गया,, इस मौक़े पर सांसद और महापौर सहित सैंकड़ों मातृ शक्तियां और गणमान्य लोग उपस्थित थे,,
पंडित पवन दास महाराज) प्रदेश संयोजक विश्व ब्राह्मण समाज संघ और पं. योगेन्द्र महंत , पुर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ने बताया कि रविवार, 31 मार्च 2024 की शाम श्री हंसदास मठ एयरपोर्ट रोड, इंदौर पर संगीतमय फाग और फूलों की होली आयोजित की गई थी,, इस मौके पर सांसद शंकर ललवानी, महापौर पुष्य मित्र भार्गव विशेष रूप से उपस्थित थे,,
