
इंदौर के बाणगंगा में शनिवार को दोस्तो के साथ नहाने गया एक 15 साल का बच्चा लापता हो गया। डर के चलते दोस्तो ने यह बात परिवार को नही बताई। रात में परिवार को जानकारी लगी। सुबह टीमें पहुंची ओर बच्चे को ढूंढने का प्रयास किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे का शव मिला है। जिसे अरबिदो भेजा गया है। बाणगंगा पुलिस के मुताबिक बच्चे का नाम पवन पुत्र नकुल सामने आया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
