
इंदौर | प्रभातफेरी में हुई युवक की हत्या के बाद मृतक के भाई को जान से मारने की धमकी दी। एक नाबालिग आरोपी के भाई और उसके दोस्त ने धमकी दी कि यदि तूने गवाही दी तो तेरा हश्र भी तेरे भाई जैसा होगा।
तुकोगंज टीआई जितं द्रसिंह यावक के अनुसार गोमा की फैल में रहने वाले सौरभ रघुवंशी की शिकायत पर आरोपी अभिषेक शर्मा उर्फ नन्नी पंडित निवासी भागीरथपुरा के खिलाफ केस दर्ज किया है। सौरभ ने बताया उसके भाई शुभम रघुवंशी की 4 जनवरी को बदमाशों ने हत्या कर दी थी। इस मामले में सौरभ चश्मदीद गवाह है। शुक्रवार को वह कहीं जा रहा था। वहां नन्नी पंडित और उसके साथी कार से आए और धमकाया कि यदि मेरे साथी (नाबालिग आरोपी) के खिलाफ गवाही दी तो तुझे भी खत्म कर देंगे। सौरभ की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।
पार्षद के भतीजे को अन्नपूर्णा पुलिस ने अब तक नहीं किया गिरफ्तार- इधर, सौरभ का आरोप है कि मेरे भाई की हत्या में पार्षद संध्या यादव के भतीजे काला यादव को अन्नपूर्णा पुलिस ने अब तक गिरफ्तार नहीं किया। इसे लेकर जल्द ही बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।
