मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में फिर एक बार पुलिस विभाग के पुलिसकर्मी में अपने ही भाई के नाम का उपयोग कर वर्षों तक नौकरी की तो वहीं भतीजा भी काका के नाम का दुरुपयोग कर अनुकंपा नियुक्ति पाने की चाहत रख रहे थे पूरे मामले में अधिवक्ता के के कुन्हारे के माध्यम से पुलिस के आला अधिकारियों को शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया गया है…।
दरअसल पूरे मामले में जानकारी देते हुए अधिवक्ता के के कुन्हारे द्वारा बताया गया कि दो सगे भाई कैलाश और हीरालाल धार में रहते थे जिसके बाद कैलाश अपने परिवार के साथ इंदौर में सब्जी का व्यापार करने लगा और इंदौर में ही रहने लगा इसके बाद कैलाश के भाई हीरालाल ने अपने ही भाई के दस्तावेज लगाकर पुलिस विभाग में नौकरी हासिल की और वर्षों तक रेडियो कार्यालय में नौकरी करता रहा जिसके बाद 2023 में हीरालाल जो कि पुलिस विभाग में पदस्य था उसकी मौत हो गई लेकिन सरकारी दस्तावेजों में कैलाश का नाम चढ़ा हुआ था और जब हीरालाल की मौत हुई तो हीरालाल के दोनों पुत्रों ने अनुकंपा नियुक्ति की चाहत में अपने काका कैलाश से संपर्क किया और दस्तावेजों में साइन मांगी तब जाकर जीवित कैलाश को पता लगा कि मेरे नाम से ही नौकरी हीरालाल ने प्राप्त की थी और मेरे दस्तावेज लगाए थे इस पर से पूरे मामले में पुलिस विभाग में अधिवक्ता के माध्यम से शिकायती आवेदन प्रस्तुत किया है जिसमें बताया गया है कि फर्जी मृत्यु प्रमाण से लेकर हीरालाल की मौत की तस्वीर में कैलाश का नाम लिखकर लोगों में भ्रामक जानकारी फैलाई गई फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच में जुटी है…
