
- देवास से इंदौर में शादी समारोह में शामिल होने आया था। यहां से भाई और अन्य के साथ जन्मदिन मनाने निकला था।
इंदौर। कनाड़िया थाना क्षेत्र में ट्रक ने कार को चपेट में ले लिया। इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। एक युवक की हादसे में मौत हो गई। तीन अन्य को चोट आई है। पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया है।
हादसा बिचौली मर्दाना ब्रिज का है। सिंदगी (देवास) निवासी राकेश दूलीचंद मामा परिवार में शादी में शामिल होने आया था। शादी के कार्यक्रम में शामिल होकर राकेश भाई नरेंद्र चौधरी व अन्य के साथ जन्मदिन मनाने के लिए देवगुराड़िया की तरफ जा रहा था। कार में चार लोग बैठे हुए थे। राकेश पिछली सीट पर बाईं तरफ बैठा था। तेज रफ्तार में आया ट्रक कार को टक्कर मारते हुए निकल गया। तीन युवकों को कुछ नहीं हुआ लेकिन राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी एमवाय अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।
