
जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में बुधवार रात कार पलट गई। कार में युवक-युवतियां बैठे थे। पुलिस ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का केस दर्ज किया है। घटना रात करीब 3 बजे माणिकबाग ब्रिज की है। अन्नपूर्णा की तरफ से आई कार ब्रिज पर चढ़ी थी। कार में युवक-युवतियां बैठे थे। तेज रफ्तार में राजेंद्र नगर की तरफ जाने के दौरान डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
